Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
इन आदतों की वजह से ही डॉक्टर कभी नहीं पड़ते बीमार
आपके एक चीज ध्यान दिया होगा कि हर मरीज का चेकअप करने के बाद डॉक्टर अपने हाथों को ज़रूर धुलते हैं।
मौसम के बदलते ही कई लोग बहुत जल्दी सर्दी जुकाम या वायरल की चपेट में आ जाते हैं और फिर तुरंत डॉक्टर के पास भागते हैं। ऐसे समय में लोगों को सलाह दी जाती हैं की छींकते या खांसते समय मुंह और नाक पर रुमाल ज़रूर रखें।
लेकिन क्या अपने कभी सोचा है की आखिर इस मौसम का असर आपके डॉक्टर पर क्यों नहीं पड़ता है? वे मौसम बदलने के कारण सर्दी या वायरल की चपेट में क्यों नहीं आते हैं?
अगर आप इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं की डॉक्टर खुद को कैसे इन बीमारियों से बचा कर रखते हैं।

किसी भी चीज को छूने से पहले और बाद में हाथ धोएं:
आपके एक चीज ध्यान दिया होगा कि हर मरीज का चेकअप करने के बाद डॉक्टर अपने हाथों को ज़रूर धुलते हैं। असल में उनकी यही आदत उन्हें कई तरह के इन्फेक्शन से बचाती है। सबसे ज्यादा संक्रमण हाथों के द्वारा ही फैलता है और जब भी आप किसी ऐसी चीज को छूते हैं जिस पर वायरल या सर्दी फैलाने वाले बैक्टीरिया मौजूद होते हैं तो आप भी उसके शिकार हो जाते हैं। इसलिए इसे अपनी आदत में शामिल करें और खासतौर पर मानसून के सीजन में तो ऐसा हमेशा करें।

हाथ धोने का सही तरीका :
हाथ धोने के लिए किसी अच्छे साबुन या अल्कोहल बेस्ड सेनेटाइजर का ही इस्तेमाल करें। ध्यान रखें की साबुन से ज्यादा धोने का सही तरीका जानना ज्यादा महत्वपूर्ण है। हाथों को हमेशा रगड़ते हुए लगभग 20-30 सेकंड तक पानी की तेज धार से धोएं। ऐसे धोने से बैक्टीरिया पूरी तरह खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा किचन में जाने से पहले अपने हाथों को ज़रूर धोएं।

एक्सरसाइज करें:
वायरल या किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचने का सबसे आसान तरीका है की आप नियमित व्यायाम करें। सुबह उठकर रोजाना करीब 45 मिनट की चहलकदमी करें और एक्सरसाइज करें। इससे इम्युनिटी पॉवर बेहतर होने लगती है जिससे शरीर किसी भी तरह की बीमारी से लड़ने में सक्षम हो जाता है। अगर आपको बुखार भी है तो अभी आप 20-30 मिनट की कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते हैं लेकिन अगर बुखार 100 डिग्री या उससे ज्यादा है तो एक्सरसाइज ना करें।

प्रोबायोटिक का सेवन करें:
शरीर को तमाम तरह की बीमारियों से बचाने के लिए शरीर में अच्छे बैक्टीरिया की पर्याप्त मात्रा होना बहुत ज़रूरी है। इसलिए अपनी डाइट में उन चीजों को ज्यादा शामिल करें जिसमें हेल्दी बैक्टीरिया की मात्रा ज्यादा हो। इसके लिए आप प्रोबायोटिक योगर्ट या फर्मेंटेड टी का अधिक से अधिक सेवन करें।

शुगर का कम सेवन करें:
अगर आप फ्लू से बचना चाहते हैं तो मीठी चीजों का सेवन कम कर दें। शुगर का अधिक सेवन आपको बहुत जल्दी बीमार कर सकता है। इसलिए डाइट में चॉकलेट, कैंडी जैसी चीजों का सेवन बिल्कुल न करें।

अल्कोहल का कम सेवन :
मानसून सीजन में अल्कोहल का कम से कम सेवन करें। आपको बता दें की अधिक मात्रा में अल्कोहल के सेवन से आपकी इम्युनिटी पॉवर कमजोर हो जाती है जिस वजह से आप बहुत जल्दी किसी भी तरह के इन्फेक्शन के शिकार हो सकते हैं। ध्यान रखें कि इस मौसम में आप जितनी सावधानियां बरतेंगे उतना ही आप स्वस्थ रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
