Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
एक हफ्ते में वाटर वेट से छुटकारा पाना है तो ये तरीके आजमाएं
अक्सर यह माना जाता है कि पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन कभी कभी ज्यादा पानी पीना भी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
आप सोंच रहे होंगे भला ये क्या बात होती है, पानी से भला कैसे नुकसान हो सकता है। पर क्या आपने वॉटर वेट के बारे में सुना है।
क्या आपके फेस पर या बॉडी में सूजन दिखती है या फिर क्या लाख जिम में वर्कआउट करने के बाद भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता। तो इसका साफ मतलब है कि आपका वजन पानी की वजह से बढा हुआ है।
वाटर वेट के कारण ही आपका वजन अचानक से बढ़ने लगता है लेकिन इसके लिए घबराने की जरुरत नहीं है इस समस्या को आप दूर कर सकते हैं और वो भी सिर्फ सात दिनों में।

वॉटर वेट को अगर कम करना है तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करना होगा, जिससे आपको इससे छुटकारा मिल सके। लेकन हां, ऐसा ना सोंचे की आप दिनभर में पानी पीना ही कम कर दें, ऐसा तो भूल कर भी ना करें।
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहें हैं।
ज्यादा पानी पियें:
जैसा कि हम जानते हैं की वाटर रिटेंशन से शरीर का वजन बढ़ता है फिर भी आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर इससे छुटकारा पा सकते हैं। ज्यादातर होता यह है कि डिहाइड्रेशन की वजह से वाटर रिटेंशन की समस्या होती है इसलिए ज्यादा पानी पीने से आप हाइड्रेटेड रहेंगे और अच्छी मात्रा में पानी आपके शरीर से बाहर निकलेगा।

कार्डियो एक्सरसाइज करें:
आप प्रतिदिन लगभग 30 मिनट एक्सरसाइज जैसे दौड़ना, कूदना और साइकिलिंग करना आदि करें, इससे आपको ज्यादा से ज्यादा पसीना होगा और ज्यादा से ज्यादा टॉक्सिक पदार्थ आपके शरीर के बाहर निकलेंगे जिससे शरीर में पानी का जमाव यानी वाटर रिटेंशन नहीं होगा।
अच्छी नींद लें:
जब आप अपने रेगुलर सोने के समय से डेढ़ घंटे ज्यादा सोते हैं यानी अगर आप 6 घंटा सोते हैं तो आप 7:30 घंटा सोइए तो इससे आप होने वाले वाटर वेट से छुटकारा पा सकते हैं। क्योंकि इससे आप ज्यादा फ्रेश महसूस करेंगे और आपका दिमाग एक्सरसाइज करने के लिए और हेल्दी चीजें खाने लिए प्रेरित होगा।

नमक और कार्बोहाइड्रेट कम इस्तेमाल करें:
आप कोशिश करें की कम से कम नमक का आप इस्तेमाल करें। खासतौर से शाम को आप बिना नमक वाला भोजन ही करें अगर आप जल्दी रिजल्ट चाहते हैं। नमक आपके शरीर में वाटर को रिटेन करता है जो आप नहीं चाहते हैं।
ऐसे ही आप कार्बोहाइड्रेट का भी लिमिट में इस्तेमाल करें क्योंकि इससे बहुत ज्यादा कैलोरी होती है जिससे आपका वजन बढ़ता है। इसका मतलब ये नहीं कि आप हेल्दी कार्बोहाइड्रेट जैसे ओट्स, अनाज आदि खाना ही बंद कर दें, बस आप जंक फूड्स से दूर रहें।
फाइबर युक्त चीजों का इस्तेमाल करें:
आप ज्यादा से ज्यादा फाइबर युक्त चीजें जैसे फल और सब्जियां खाने में लें क्योंकि फाइबर शरीर के वाटर को सोखने का काम करता है जिससे आपको वाटर रिटेंशन की समस्या नहीं होती है और इसकी वजह से आपका वजन भी नहीं बढ़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
