Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
इन फलों को एक साथ खाना हो सकता है सेहत के लिए खराब
जानिए फ्रूट बाउल तैयार करते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि ध्यान रखें कि आप अपने बाउल में क्या डालेंगे।
हम सभी ऐसा सोचते है कि फल और सब्जियों का एक कटोरा हमारे शरीर के लिए सबसे बेहतर आहार हो सकता है। हम सारे फलों और सलाद की सब्जियों को एकसाथ काटकर उन पर नींबू निचोड़कर, नमक छडक़ते है और इसको हम अपनी सेहत के लिए फायदेमंद मानते है। लेकिन क्या आपको लगता है ये सही तरीका है?
खटटे, मीठे या सादे, सभी फलों को मिश्रित करने से पहले ये जानना जरूरी है कि आपके लिए एक हेल्दी सलाद क्या हो सकता है। सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सभी फलों और सब्जियों को एक-दूसरे के साथ मिक्स नहीं करें। दूसरी बात ये कि आपको कुछ निश्चित फल भी एक-दूसरे के साथ मिक्स नहीं करने चाहिए। दरअसल विभिन्न फलों और सब्जियों की पाचन गति अलग-अलग होती है। और इनको एक साथ मिक्स करने से आपका पाचनतंत्र बिगड़ सकता है।

खटटे/कम खटटे फलों के साथ मीठे फल ना लें
बेहतर डाइजेशन के लिए अंगूर, स्ट्रॉबेरी जैसे खटटे फलों को या सेव, अनार और आडू जैसे कम खटटे फलों को केले और किशमिश जैसे मीठे फलों के साथ मिक्स ना करें। इसी तरह अमरूद और केले को भी मिक्स नहीं करना चाहिए। दरअसल कुछ रिसर्च के अनुसार इन फलों को मिश्रित करने से उबकाई, एसिडिटी और सिरदर्द होने की संभावनाएं बढ़ सकती है।

तरबूज/खरबूजे के साथ अन्य फल मिक्स ना करें
ऐसे फल जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है जैसे तरबूज या खरबूजा के साथ किसी अन्य फल को मिक्स ना करें। क्यूंकि ये अन्य फलों के साथ अच्छी तरह से डाइजस्ट नहीं हो पाते। पानी की मात्रा अधिक होने से ये अन्य फलों की तुलना में अधिक तेजी से पचते है। अतः इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें किसी अन्य फल के साथ मिक्स ना करें।

फलों और सब्जियों को मिक्स ना करें
फल और सब्जियां अलग-अलग तरीके से डाइजस्ट होती है। फलों में पाचन की गति तेज होती है। साथ ही फलों में मिठास ज्यादा होती है जो कि सब्जियों की पाचन प्रक्रिया में बाधा ड़ाल सकते है। यानि इस कारण सब्जियां आसानी से डाइजस्ट नहीं हो पाती। इसी कारण, संतरे को गाजर के साथ मिक्स नहीं करना चाहिए क्यूंकि ये सीने में जलन और अत्यधिक बदहजमी का कारण हो सकता है।

हाई प्रोटीन के साथ स्टार्च का मिश्रण ना करें
केवल कुछ फल ऐसे है जो प्राकृतिक रूप से स्टार्चयुक्त होते है। लेकिन ऐसी कई सब्जियां है जिनमें प्राकृतिक रूप से स्टार्च होता है जैसे कि कॉर्न, आलू, राजमा, चवला, मटर और सिंघाड़ा। आपको इन्हें अत्यधिक प्रोटीन से भरपूर फलों और सब्जियों जैसे कि किशमिश, अमरूद, पालक और ब्रोक्रोली के साथ मिक्स नहीं करना चाहिए। क्यूंकि आपके शरीर को प्रोटीन को पचाने के लिए अम्लीय आधार की जरूरत होती है और स्टार्च को पचाने के लिए क्षारीय आधार की।

4 क्विक फ्रूट फिक्स
- एक बार में 4 से 6 फल ही लें।
- यदि आप ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेते है तो अगली सुबह पपीते का सेवन करें।
- अगर आप ज्यादा मात्रा में नमक लेते है, तो तरबूज जैसे फलों का सेवन करें, ताकि अगली सुबह आपके शरीर से ये अधिक नमक बाहर निकल जाए।
- यदि आप अधिक कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन खाते है, तो अगली सुबह सेब खाए क्यूंकि आपके शरीर को जटिल कार्बोहाइड्रेट निकालने के लिए अधिक वर्कआउट करने की जरूरत होती है ऐसे में सेब के सेवन से शरीर में सूजन या फुलाव रोकने में मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
