Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सर्दियों में तिल के लड्डू हैं सभी बीमारियों का रामबाण इलाज, जानें इसके आयुर्वेदिक फायदे

सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है और अब दुकानों पर तिल लड्डू, चिक्की, गजक, रेवड़ी, आदि बिकना शुरु हो गए हैं। सर्दियों में मिलने वाली इन चीजों के नाम अगल अलग जगहों पर अगल होते हैं मगर इनका स्वाद दिल को छू लेने वाला होता है। आज हम जिस स्वादिष्ट लड्डू की बात करेंगे, वह है तिल लड्डू, जो कि गुड और तिल से बनाया जाता है। इसे सर्दियो में खाने से शरीर को अलग ही ताकत मिलती है साथ ही यह सर्दी के मौसम में शरीर को पूरी तरह से गर्म भी रखता है।
आयुर्वेद के अनुसार, सर्दियों में हमारे शरीर में वात का प्रभाव काफी तेजी से बढ जाता। इसके कारण से जोड़ों में दर्द और मासपेशियों में जकड़न हो जाती है। इस समय अगर आप तिल और गुड के लड्डू खाएंगे तो यह सब चीजें कंट्रोल में रहेंगी। तिल तीन प्रकार के होते हैं - काले, सफेद और लाल। लाल तिल का प्रयोग कम किया जाता है। यह स्वास्थ्य के खजाने से भरा होता है साथ ही में यह शरीर की इम्यूनिटी बढाता है।
आधे कम तिल में आपको लगभग तीन गुना कैल्शियम मिलेगा, जोकि संपूर्ण दूध के आधे कप जितना होगा। वहीं अगर आप तिल और गुड से बने लड्डुओं का सेवन करेंगे, तो आपके शरीर को आयरन मिलेगा। तिल में कई प्रकार के प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, कॉपर, फाइबर, बी काम्प्लेक्स और कार्बोहाइट्रेड आदि तत्व पाये जाते हैं। तिल का सेवन करने से तनाव दूर होता है और मानसिक दुर्बलता नही होती। इसी तरह से गुड में भी ढेर सारा आयरन, विटामिन और मिनरल पाया जाता है।

तिल के लड्डू खाने से पेट ठीक रहता है, हाई ब्लड प्रेशर नहीं होता और लीवर ठीक प्रकार से काम करता है। वहीं गुड़, शरीर को शुद्ध बनाता है और मीठे की तलब को दूर करता है।

1. एंटीऑक्सीडेंट मिलता है
तिल के लड्डुओं को खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट मिलता है। वाइरस, एजिंग और बैक्टीरिया से जितने भी नुकसान शरीर के ब्लडस्ट्रीम के अदंर पहुचते हैं यह उसको सही करता है।

2. मधुमेह
2011 में एक स्टडी के मुताबिक बताया गया था कि तिल मधुमेह रोगियों, जो कि टाइप 2 डायबीटीज से पीडि़त हैं उनके लिये दवा का काम करता है।

3. त्वचा की देखभाल
इसमें विटामिन ई और विटामिन बी पाया जाता है जो कि त्वचा को जवां और चमकदार बनाता है। अगर आप सर्दियों में तिल और गुड का लड्डू खाएंगी तो आपकी जवानी बरकरार रहेगी।

4. गठिया
जिन लोंगो को गठिया रोग है उनको तिल और गुड का लड्डू रोज खाना चाहिये। सर्दियों में वात बढने की वजह से गठिया रोग हो जाता है, मगर तिल खाने से आपके पैरों की सूजन आदि कम हो जाएगी।

5. दांतों के लिये वरदान
तिल दांत की सड़न और मसूडों से खून को बहने से रोकता है तथा दांत, मसूडों और जबड़े को मजबूत बनाने के लिए काम आता है।

6. सर्दी-जुखाम
सीने में जमाव और साइनस की समस्या को दूर करना है तो इस तिल के लड्डू जरुर खाएं। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है।

7. कब्ज से भी छुटकारा दिलाए
कब्ज के लिए तिल से बने लड्डू काफी फायदा पहुंचाते हैं।

8. सोंडियम में कमी लाए
एक स्टडी में बताया गया है कि तिल का सेवन करने से ना केवल ब्लड़ प्रेशर कम होता है बल्कि यह शरीर में सोडियम की मात्रा को भी कम करने में असरदार है।

9. कैल्शियम
तिल लड्डू हड्डी को मजबूत बनाता है, सिरदर्द भगाता है और PMS सिंड्रोम जैसी बीमारी को भी दूर करता है।

10. तनाव मुक्ती
अगर आप इस तेल का नियमित उपयोग करेंगे तो आपका तनाव, थकान, अनिंद्रा जैसी परेशानियां ठीक होंगी।

11. कैंसर से बचाव
इसमें एंटीऑक्सीडेंट तथा मज़बूत प्राकृतिक पदार्थ होता है जो कि कैंसर विरोधी होता है। इससे शरीर में कैंसर सेल की ग्रोथ नही हो पाती।

12. यह आपके दिमाग को बनाए मजबूत
तिल में प्रोटीन, कैल्शियम और बी कॉम्प्लेक्स बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। प्रतिदिन लगभग पचास ग्राम तिल खाने से कैल्शियम की आवश्यकता पूरी होती है। तिल के सेवन से मानसिक दुर्बलता एवं तनाव दूर होता है।



Click it and Unblock the Notifications
