Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
इस हेल्दी ब्रेकफास्ट को खाकर, 1 महीनें में करें 5 किलो कम
ब्रेकफास्ट के जरिए आप न सिर्फ लंच टाइम तक एनर्जेटिक रह सकते है। बल्कि हेल्दी ब्रेकफास्ट करके कई हद तक फैट भी कम कर सकते हैं।
जैसा कि आप जानते है कि ब्रेकफास्ट पूरे दिन का सबसे हेल्दी आहार होता है। इसे कभी भी अवॉइड नहीं करना चाहिए। बल्कि आपको अपने ब्रेकफास्ट डाइट का मेन्यू बनाना चाहिए कि हफ्ते में आपको अपने डाइट के अनुसार क्या- क्या खाना चाहिए।
आप एक हेल्दी ब्रेकअप डाइट खाकर आप एक महीने में 5 किलो वजन कम कर सकते है। इस आर्टिकल के जरिए यही बता रहे है कि कैसे ब्रेकफास्ट में एक हेल्दी डाइट खाने से आप वजन कम करने से लेकर बॉडी में से टॉक्सिन तक निकाल सकते हैं।
ब्रेकफास्ट के जरिए आप न सिर्फ लंच टाइम तक एनर्जेटिक रह सकते है। ये आपके कर्व को कम करने में भी मदद करेगा। इसके अलावा और भी कई हेल्थ बेनिफिट्स भी है।
रोजाना ब्रेकफास्ट करने वाले लोग ब्रेकफास्ट अवॉइड करने वाले के तुलना में ज्यादा हेल्दी रहते है और फिट रहते है। और उनका जल्दी से वजन भी नहीं बढ़ता है। आइए जानते है कि कैसे एक हेल्दी ब्रेकफास्ट आपको फिट रखने के साथ आपके बॉडी में से टॉक्सिन भी निकालता है।

सामग्री-
- ऑटमील
- एक कप ऑर्गेनिक केफिर
- एक चम्मच कोकोआ पाउडर
- एक चम्मच अलसी के बीज
- 5-7 प्लम

बनाने की विधि
एक बर्तन में 100 मिलिलीटर पानी डाले और प्लम डालकर उसे उबालें। पानी उबलने के बाद इसे 10 मिनट तक ढंक दे। अब दूसरा बर्तन ले उसमें, ऑटमील, कोकोआ और अलसी के बीज को डाले। इसके बाद केफिर को इन सबके साथ मिला ले।
अब उबले हुए प्लम के टुकड़े कर इस मिश्रण में मिला ले। अब मिक्सी में इन सभी को पीस लें। इसे मिश्रण को रात में तैयार कर सुबह नाश्ते में खाएं। यह आपका हेल्दी ब्रेकफास्ट होने के साथ आपके बॉडी से टॉक्सिन भी निकालेगा।

1. ऑटमील
ऑटमील वजन कम करने के साथ ब्लड सुगर के साथ हार्टअटैक की सम्भावनाओं को कम करता है।

2. कैफिर
यह प्रोबॉयोटिक्स और पौषक तत्वों से भरपूर होता है। इस सेहत के साथ डाइजेशन के लिए भी लाभदायक होता है।

3. कोकोआ पाउडर
यह शरीर में LDL के साथ कॉलेस्ट्रॉल कम करने के साथ खून की गांठे नहीं बनने देता है और हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखता है।

4. अलसी
इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो कि शरीर को दिल की बीमारियों से बचाता है।

5. प्लम
प्लम में पोटेशियम, फ्लोराइड, फास्फोरस, मैग्नेशियम, केल्शियम, आयरन, और जिंक मौजूद होता है। यह शरीर में कैलोरीज की मात्रा कम कर वजन को बढ़ाने नहीं देता।



Click it and Unblock the Notifications
