Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
जानिए नाश्ते में फ्रूट जूस पीना क्यों है शरीर के लिए हानिकारक
फलों में वो सारे जरुरी न्यूट्रीयेंट्स पाए जाते हैं जो आपके शरीर के लिए जरुरी होते हैं। जब आप फ्रूट जूस का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है क्योंकि इसमें से सारे न्यूट्रीयेंट्स बाहर निकल जाते हैं। अक्सर लोगों की यह आदत होती है कि वो अपने नाश्ते में जूस लेना पसंद करते हैं लेकिन अगर हम रिसर्च की बात करें तो तथ्य जानकर आप हैरान हो जायेंगे क्योंकि फ्रूट जूस पीने से आपको टाइप 2 डायबिटीज होनी की संभावना बढ़ जाती है।

आपको बता दें कि फ्रूट जूस में कम मात्रा में फाइबर होते हैं और ज्यादा मात्रा में शुगर होता है। शोधकर्ता डायबिटिक लोगों को यह सलाह देते हैं कि उन्हें ज्यादा शुगर वाले पेय पदार्थों को फ्रूट जूस से नहीं बदलना चाहिए क्योंकि दोनों ही में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। आइये जानते हैं कि फ्रूट जूस कैसे डायबिटीज को बढाता है?

वैज्ञानिकों के अनुसार फ्रूट जूस का सेवन
वैज्ञानिकों के अनुसार फ्रूट जूस का सेवन करने से डायबिटीज होने खतरा बढ़ जाता है। फ्रूट जूस पीने से बजाय इसके कि आपको जरुरी न्यूट्रीयेंट्स मिलें, केवल उसमे मौजूद शुगर ही तेजी से आपके ब्लड शुगर को बढाता है।

पत्तेदार सब्जियां
हालांकि दूसरी तरफ फल और पत्तेदार सब्जियों को को ऐसे ही खाने से आपको डायबिटीज होने को संभावना को कम होती है क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में फाइबर और माइक्रोन्यूट्रीयेंट्स पाए जाते हैं।

ऐसे बनता है फ्रूट जूस
फ्रूट जूस को बनाते समय इसमें मौजूद सारे फाइबर को निकाल दिया जाता है जिससे आप एक बार में ज्यादा मात्रा में जूस पी लेते हैं। इसलिए शोधकर्ता कहते हैं दिन भर में केवल एक गिलास फ्रूट जूस पीना अच्छा होता है।

टाइप 2 डायबिटीज
वैज्ञानिक कहते हैं कि हम लोगों को ये अच्छे से पता होता है कि हमें ज्यादा मात्रा में शुगर इन फलों के जूस से मिलता है इसलिए इन्हें दूर रखना चाहिए। आइये जानते हैं कि टाइप 2 डायबिटीज के क्या लक्षण होते हैं? ज्यादातर लोगों को इसके बारे में कुछ पता नहीं चलता है, इसलिए जब आपको ज्यादा प्यास लगे, बहुत ज्यादा थकावट महसूस हो, तेजी से वजन कम हो और आँखों से धुंधला दिखाई दे तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि ये सारे लक्षण टाइप 2 डायबिटीज के ही लक्षण होते हैं।

करनी पड़ती है एक्सरसाइज
इस बीमारी की सबसे बड़ी खराबी यह है कि इसको ठीक नहीं किया जा सकता है केवल इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल बदलनी होगी, वजन कम करना होगा, रोजाना एक्सरसाइज करना होगा और संतुलित डाइट लेना होगा।



Click it and Unblock the Notifications
