Latest Updates
-
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं
लखनऊ के 90 फीसदी लोगों में प्रोटीन की कमी
इंटरनेशनल रिसर्च फर्म कंटर (आईएमआरबी) का शहरी सर्वे के मुताबिक शहरी लोगों में प्रोटीन की कमी अधिक पाई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक लोगों में प्रोटीन को लेकर काफी हद तक भ्रम बना हुआ है जिसका खामयाजा आपके अपनों को उठाना पड़ रहा है।
बता दें कि प्रोटीन की कमी पर आईएमआरबी का शहरी सर्वे किया गया है। इस सर्वे में पाया गया कि 73 फीसदी लोगों की डाइट में प्रॉटीन कम पाया गया है जबकि 93 फीसदी लोगों को जरूरी प्रोटीन की जानकारी नहीं है।
वहीं 84 फीसदी शाकाहारी लोगों की डाइट में प्रोटीन की कमी पाई गई है। इतना ही नहीं 80 फीसदी कामकाजी महिलाओं, गृहणियों में प्रोटीन कम है जबकि 97 फीसदी गर्भवती महिलाओं को जरूरी प्रोटीन की जानकारी नहीं है।

दरअसल लोगों में प्रोटीन को लेकर भ्रम बना हुआ है। अधिकतर लोगों का मानना है कि केवल फल, पत्तेदार सब्जियों में ही भरपूर प्रोटीन है जबकि ऐसा नहीं है। लोगों में यह भी भम्र बना हुआ है कि ज्यादा प्रोटीन सेहत के लिए हानिकारक होता है।
रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में 90 फीसदी, चेन्नई में 84 फीसदी, अहमदाबाद में 84 फीसदी, कोलकाता में 43 फीसदी, विजयवाड़ा में 72 फीसदी और मुंबई में 70 फीसदी प्रोटीन की कमी पाई गई है।
सर्वे में पाया गया है कि 75 फीसदी विवाहित पुरुष, 72 फीसदी मां बन चुकी महिलाएं और 44 फीसदी बच्चों में प्रोटीन की कमी पाई गई है।
जानकारों के अनुसार प्रोटीन की कमी से बचने के लिए हर तरह की दाल, मटर, पालक, मशरूम, फूलगोभी, गेहूं का आटा और सब्जियां खानी चाहिए।
साथ ही इन सब के अलावा उन्हें राजमा, सोयाबीन, लोबिया, सूखे मेवे, दूध और दही का भी सेवन करना आवश्यक है। वहीं मांसाहारी लोग प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए चिकन, अंडे और मछली का सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
