Latest Updates
-
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी
अच्छी नींद पाने और फैट बर्न करने के लिए सोते समय पिएं ये 2 हेल्दी ड्रिंक
हर कोई जानता है कि अमेरिका में मोटापा की समस्या तेजी से बढ़ रही है। वहां हर चार में से तीन लोगों का वजन बढ़ा हुआ है और उनमें से तैंतीस प्रतिशत लोग मोटापे का शिकार हैं।
वजन बढ़ने के साथ ही नींद की समस्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। ये दोनों ही समस्याएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की ओर से की गई एक स्टडी में एक चौंका देने वाली बात सामने आयी है। वहां पचास से सत्तर मिलियन अमेरिकी वयस्क नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं।
भरपूर नींद न लेने से मोटापे की समस्या बढ़ती है और इससे हमारा स्वास्थ प्रभावित होता है। सबसे गंभीर बात यह है कि मोटापा और नींद की समस्या दोनों एक दूसरे से जुड़े हैं। अच्छी नींद नहीं आने से मोटापा बढ़ता है और मोटापे से नींद की समस्या पैदा होती है।
इन दोनों समस्याओं को एक दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता है और दोनों का एक साथ इलाज ही इस बीमारी से निजात दिला सकता है।
नींद लाने और फैट कम करने के लिए पेय पदार्थ
अगर एक ही दवा से दो बीमारियों का इलाज हो जाए तो यह हमारे लिए कितना दिलचस्प होगा। कुछ ऐसे पेय पदार्थ हैं जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है और इन्हें रात में सोने से पहले पीने से अच्छी नींद आती है और फैट भी कम होता है। आइए जानें-

#1 - खीरा, नींबू और अदरक से बना ड्रिंक
खीरे में घुलनशील फाइबर होता है जो फैटी एसिड से जुड़ा होता है और यह डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में जमे फैट को कम करता है। इसमें क्षारीय गुण भी पाया जाता है जो शरीर के पीएच लेवल को नियंत्रित रखता है एसिडिक डाइट के प्रभाव को बेअसर कर देता है।
अदरक में भोजन पचाने के गुण मौजूद होते हैं और यह ग्लूकोज को रेगुलेट करने में मदद करता है। यह कॉर्टिसोल लेवल को भी संतुलित रखता है और फैट को घटाता है।
नींबू शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करता है हाइपरटेंशन और स्ट्रोक्स के खतरे को कम करता है। यह कॉर्डियोवैस्कुलर को बेहतर बनाकर स्वास्थ को ठीक रखता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह हाई फैट डाइट लेने के बाद भी वजन को बढ़ने से रोकता है।
सामग्री
- 5-10 खीरे की गूदेदार स्लाइस
- एक चम्मच कूटा हुआ अदरक
- 6 औंस पानी
- एक नींबू
विधि
खीरे की स्लाइस और घिसे हुए अदरक के साथ पानी को ब्लेंडर में डालकर मिश्रण बना लें। फिर इसमें नीबू का रस डालकर अच्छी तरह से हिलाएं और पियें।

#2- दूध, जायफल और हनी ड्रिंक :
रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुना दूध पीने से अच्छी नींद आती है। आम धारणा के विपरित एक स्टडी से यह साबित हो चुका है कि दूध पीने से मोटापा नहीं बढ़ता है। बल्कि नियमित दूध पीने से हमारा वजन कम होता है। दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है जो नींद को बढ़ाता है।
सोने से पहले एक चम्मच शहद खाने से अच्छी नींद आती है। शहद शरीर को रिलैक्स करता है और आरामदायक नींद लाने में मदद करता है। शहद की प्राकृतिक मिठास हमारे मस्तिष्क में ट्रिप्टोफैन को प्रवेश करने की सुविधा देता है जिससे अच्छी नींद आती है।
जायफल को गुनगुने दूध में मिलाकर पीने से नींद न आने की समस्या दूर हो जाती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है नर्व टेंशन को कम करने में मदद करती है और सेरोटोनिन के स्राव को बढ़ाती है जिसकी वजह से अच्छी नींद आती है। स्टडी के मुताबिक जायफल में नींद लाने वाले तत्व पाये जाते हैं जिससे तेजी से नींद आती है। इसमें थर्मोजेनिक प्रभाव भी होता है जो सोते समय अतिरिक्त फैट को घटाकर मेटाबोलिज्म को बेहतर करता है।
सामग्री
- एक कप फुल क्रीम गाय का दूध
- एक दो चम्मच शहद
- एक चुटकी जायफल
विधि :
- दूध गर्म करें और फिर इसे गुनगुना होने तक ठंडा करें।
- शहद और जायफल के बुरादे को एक गिलास गुनगुने दूध में मिलाएं और पी जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
