Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
नवरात्र में जरुर खाएं कुट्टू, पढ़ें सेहत से जुड़े फायदे
नवरात्र का उपवास फल देने वाला होता है इसलिये उत्तरभारत में ज्यादातर लोग यह उपवास रखते हैं। ऐसे में हमें कई चीजें खानी होती हैं और कई चीजों से परहेज करना होता है। नवरात्र के व्रत में हमें गेहूं का आटा नहीं, कुट्टू का आटा खाना होता है।
कुट्टू का आटा अनाज नहीं, बल्कि फल से बनता है और अनाज का बेहतर विकल्प होने के साथ पौष्टिक तत्वों भरपूर भी होता है।
क्या आप जानते हैं कि कुट्टू का आटा कार्ब और प्रोटीन से भरपूर होता है और यह कितनी सारी बीमारियों से हमें राहत दिलाता है?
जी हां, कुट्टू के आटे में मैग्नीशियम, विटामिन-बी, आयरन, कैल्शियम, फॉलेट, जिंक, कॉपर, मैग्नीज और फासफोरस भी होते हैं जो हमारे शरीर को रोजाना चाहिये होते हैं। तो ऐेस में अगर आप भी नवात्री का व्रत रखने वाले हैं तो कुट्टू का आटा अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।

मोटापा कम करे
कुट्टू में 75 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होता है और 25 प्रतिशत हाई क्वालिटी प्रोटीन, जो कि वजन कम करने में काफी मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल घटाए
कुट्टू के आटे में अल्फा लाइनोलेनिक एसिड होता है, जो एचडीएल कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है और एलडीएल को कम करता है।

लो ब्लड शुगर लेवल
यह मधुमेह रोगियों के लिये भी अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट और ग्लाइसीमिक इंडेक्टस 49-51 होता है, जो कि ब्लड शुगर के लेवल को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।

पथरी से बचाए
इसमें ढेर सारे फाइबर होते हैं जो गॉलब्लैडर में पत्थरी होने से बचाता है।

खनिज और आयरन से भरपूर्ण
इसमें खनिज और लोहे की एक उच्च मात्रा होती है जो कि एक वयस्क इंसान को अपने दैनिक कार्य को करने के लिये जरुरी होती है। एक कटोरे कुट्टू में फास्फोरस, सेलेनियम, जस्ता, तांबे और पोटेशियम शामिल हैं।

पाचन के लिये बेहतर
नवरात्री में हम ज्यादा तली भुनी चीजें खा लेते हैं, जिससे पेट खराब हो जाता है या कब्ज हेा जाता है। लेकिन कुट्टू में ढेर सारा फाइबर तथा स्टार्च होता है, जिससे पेट ठीक रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
