Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फिटनेस मंत्रा : खुद ही तैयार करे अपना एक्सरसाइज रुटीन और रहे फिट
आपको कसरत के सबसे आसान और स्वस्थ तरीके से शुरू करना चाहिए। वॉकिंग दिखने में बहुत आसान कसरत लगती है परन्तु इससे स्वास्थ्य को बहुत लाभ होते हैं। इस आर्टिकल के जरिए सेल्फ स्टार्टर टिप्स बताई गयी हैं ताक
क्या आपने कभी कसरत करने के बारे में सोचा है? आपको कसरत के सबसे आसान और स्वस्थ तरीके से शुरू करना चाहिए। वॉकिंग दिखने में बहुत आसान कसरत लगती है परन्तु इससे स्वास्थ्य को बहुत लाभ होते हैं। इस लेख में सेल्फ स्टार्टर टिप्स बताई गयी हैं ताकि आप अपनी कसरत की दिनचर्या को व्यवस्थित कर सकें। कसरत शुरू करने की ये टिप्स आपको अपनी दिनचर्या बनाने में सहायता करेंगी।
प्रतिदिन वॉकिंग करने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। समय के साथ आपकी गति बढ़ जाती है ताकि आप कार्डियो वर्कआउट कर सकें। जिन लोगों को प्रति सप्ताह 150 मिनिट एक्सरसाइज़ करने की सलाह दी गयी है उन्हें प्रतिदिन 30 मिनिट (या सप्ताह में कम से कम 5 दिन) वॉकिंग करने की सलाह दी जाती है।
एक्सरसाइज़ की दिनचर्या बनाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। एक्सरसाइज़ एक चमत्कारी दवा की तरह है जिसकी एक बार आदत लग जाने पर इसे छोड़ना मुश्किल होता है जो आपके शरीर और स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा संकेत है। तो यदि आप एक्सरसाइज़ शुरू करने के लिए सलाह चाहते हैं तो यह लेख आपकी सहायता करेगा।

1. आरामदायक जूते लें:
छाले या पैर के तलुओं में दर्द के कारण आपकी दौड़ने की इच्छा ख़तम हो सकती है और आपको प्रारंभ में ही ऐसा नहीं होने देना है। ऐसे जूते पहनें जो आपको अच्छी तरह फिट आयें।

2. अपना प्रिय रास्ता चुनें:
उन स्थानों पर जाएँ जहाँ आपको अच्छा महसूस होता है जैसे पार्क, प्लेग्राउंड। आप रास्ते के साइड से भी वॉक कर सकते हैं।

3. किसी साथी के साथ जाएंं:
कभी कभी अकेले जाना बहुत बोर होता है। आर: इस बोरियत से बचने के लिए अपने किसी ऐसे साथी को लेकर जाएँ जो अपनी सेहत के प्रति सजग हो या जो आप जैसा फिट बनना चाहता हो। यह एक्सरसाइज़ की दिनचर्या बनाने का सबसे उत्तम तरीका है।

4. स्ट्रेचिंग करें:
एक्सरसाइज़ के पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करना बहुत ज़रूरी है। आप इसे अपनी सुविधा के अनुसार ऑफिस में या सुबह उठकर बिस्तर पर भी कर सकते हैं।

5. दिन भर हलचल करते रहें:
बहुत समय तक बैठे रहने से पैरों में खून के थक्के जमने लगते हैं। एक घंटे में लगभग 10 मिनिट चलें।



Click it and Unblock the Notifications
