Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
पैलियो डाइट अपनाने से पहले ज़रूर जान ले ये 5 बातें
हमारे पूर्वज जो गुफाओं में रहते थे वो पैलियो डाइट का इस्तेमाल करते थे लेकिन पैलियो डाइट का इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ जरुरी बाते जानना बहुत आवश्यक है।
हमारे पूर्वजों के खाने पीने के तरीके बड़े शानदार थे, वे बहुत अधिक मात्रा में मीट, अंडे, सब्जियां और नट्स आदि का सेवन करते थे।
आपको बता दें कि इस पैलियो डाइट में प्रोसेस्ड फूड्स जैसे कि क्रैकर्स, चिप्स, कूकीज और यहाँ तक कि ब्रेड, डेरी प्रोडक्ट्स, लेगुम्स, बीन्स, एल्कोहल, शुगर और कुछ स्टार्च युक्त सब्जियां शामिल नहीं होती हैं क्योंकि इन चीजों को बनाने के लिए टेक्नोलोजी की जरुरत होती है।
जो लोग पैलियो डाइट का सेवन करते हैं वो बाक़ी की डाइट फॉलो करने वालों की तुलना में लगभग 3 गुना ज्यादा वजन कम करते हैं। यहाँ हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहें हैं जिन्हें आप पैलियो डाइट इस्तेमाल करने से पहले ध्यान में रखें।

हमेशा वजन कम नहीं होता है
जैसे ही आप अपने डाइट में फलों और सब्जियों के रूप में कम प्रोटीन, हेल्दी फैट और कार्बोहाइड्रेट का इस्तेमाल करते हैं तो जरुरी नहीं कि आपका वजन कम होगा, इनसे आपका वजन बढ़ भी सकता है। वजन घटाने के लिए यह बहुत मायने रखता है कि आपने अब तक कितनी कैलोरी लिया है। इसलिए आपको यह देखना जरुरी है कि कितनी मात्रा में इनका इस्तेमाल करना है।

धीरे धीरे अपनी डाइट को बदलें
कोई भी डाइट हो जिसमें से कुछ चीजों जैसे कि ब्रेड, मूंगफली, और कॉफ़ी आदि को हटाना पड़े तो यह थोडा आपके लिए मुश्किल होगा। इसलिए पैलियो डाइट को इस्तेमाल करने के लिए आप धीरे धीरे इन चीजों को छोड़ें, अचानक से एक साथ सब छोड़ने से आपको बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

आपकी मील रिपीट होती है
जब लोग इस पैलियो डाइट को फॉलो करते हैं तो वो कुछ ही चीजों का स्वाद ले पायेंगे। ज्यादातर आपकी प्लेटों में कुछ प्रोटीन और सब्जियों के ढेर ही मौजूद होंगे। अगर आपने अलग अलग चीजों को खाने के लिए अपने आप को नहीं बदला तो आप इस डाइट से बोर हो जायेंगे।

कुछ न्यूट्रीयेंट्स की कमी हो सकती है
जब आप पैलियो डाइट का सेवन करते हैं तो उसमें बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन और फाइबर तो होता है लेकिन इस डाइट में डेरी प्रोडक्ट्स के ना होने की वजह से इस डाइट में कैल्शियम और विटामिन D की पर्याप्त मात्रा की कमी होती है। जबकि आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन D की बहुत अधिक जरुरत होती है।

ज्यादा प्रोटीन खाने के लिए चिंता ना करें
आपको बता दें कि प्रोटीन आपको देर तक भूख नहीं लगने देता है और आपकी मांसपेशियों को बढाने और उसे मजबूत करने में आपकी मदद करता है। लेकिन ऐसे बहुत सारे रिसर्च में यह पाया गया है कि बहुत ज्यादा प्रोटीन खाने से आपको समस्या भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
