Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
होली पर सही और सुरक्षित गुझिया खरीदने के तरीके
इस होली पर आप जो गुझिया खरीदें वह ताज़ी और मिलावट रहित है, यह जानना बहुत ज़रूरी है। होली के त्योहार में गुझिया विशेष रूप से खाई जाती है।
विशेषज्ञों के अनुसार इसे केवल लाइसेंस प्राप्त विक्रेता से ही खरीदें तथा इस बात की जांच कर लें कि इसको बनाने में स्वच्छता का ध्यान रखा गया है अथवा नहीं।
फ़ूड सेफ्टी हेल्पलाइन के संस्थापक और जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी से फर्मास्यूटिकल में डॉक्टरेट सौरभ अरोड़ा ने गुझिया खरीदने से संबंधित कुछ सुझाव दिए हैं।

1. मिठाई की कुछ दुकानों में लिखा होता है कि गुझिया बनाने में शुद्ध घी का उपयोग किया गया है परन्तु यह वास्तव में मिलावटी वनस्पति या रिफाइंड ऑइल का उपयोग करके बनाई गयी होती हैं। अत: ध्यान रहे कि केवल लाइसेंस प्राप्त विक्रेता या दुकान से ही गुझिया खरीदें जिन पर आप विश्वास कर सकें और जहाँ से आप अक्सर मिठाईयां खरीदते हैं।

2. इसके अलावा यह भी देखें कि दुकान में साफ़ सफाई का पूरा ध्यान रखा गया है अथवा नहीं और गुझिया को शोकेस में उचित तरीके से स्टोर किया गया है अथवा नहीं। दुकानदार ने साफ़ कपड़े पहने हों और उसने गुझिया को छूते समय ग्लोव पहने हों, उसने अपने बालों, नाक, आँखों या शरीर के अनुभागों को न छुआ हो, गुझिया को पैक करते समय उसे छींक या खांसी न आई हो तथा वह पैसे और गुझिया को एक साथ न संभाल रहा हो।

3. यदि आप घर पर गुझिया बनाना चाहती हैं तो आपको स्टार्च की उपस्थिति की जांच करनी चाहिए। मावे की थोड़ी मात्रा खरीदें और इसे घर पर पानी में उबाल कर देखें। एक बार ठंडा हो जाने पर इसमें दो बूँदें आयोडीन की डालें। यदि यह नीले रंग का हो जाता है तो इसमें स्टार्च मिलाया हुआ है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
