Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में मूंगफली खाने से स्वाद ही नहीं आता बल्कि दूर होती है इतनी समस्याएं

मूंगफली खाना तकरीबन हर किसी को पसंद होता है। सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में मूंगफली के दूकानों की भरमार दिखने लगती है। मूंगफली स्वाद में काफी अच्छा होता है और इसे कच्चा, उबालकर या भूनकर खाया जा सकता है।
लगभग हर भारतीय घरों की रसोई में मूंगफली रखी जाती है और भोजन में भी इसका अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है।

हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्दियों में इसका इस्तेमाल अधिक किया जाता है। मूंगफली में अन्य फलीदार खाद्य पदार्थों की तरह ही प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
लेकिन ज्यादातर लोग मूंगफली खाने के फायदे के बारे में नहीं जानते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि सर्दियों में मूंगफली खाने से आपको क्या फायदा सकता है।

1. वजन बढ़ने से रोकता है
स्नैक्स के रूप में मूंगफली का उपयोग किया जा सकता है क्योंकि इसमें कम कैलोरी होती है और मुट्ठीभर मूंगफली खाने से पेट पूरी तरह भर जाता है। जिससे आप अधिक कैलोरी और फैट युक्त स्नैक्स खाने से बच जाते हैं। इसकी वजह से आपका वजन नहीं बढ़ पाता है।

2. कोलेस्ट्रॉल लेवल ठीक रखता है
मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट का स्तर अधिक होता है। मूंगफली में पाए जाने वाला ओलिक एसिड खून में खराब कोलेस्ट्राल या एलडीएल को कम कर एचडीएल या अच्छे कोलेस्ट्राल को बढ़ाता है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल बेहतर बनाता है और ब्लड लिपिड को ठीक रखता है जिससे कोरोनरी आर्टरी के रोगों या स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

3. स्ट्रोक के खतरे को रोकता है
मूंगफली एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल का बढ़िया स्रोत है जो स्ट्रोक और हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करता है। मूंगफली में मौजूद ट्रिप्टोफैन डिप्रेशन से लड़ने में मदद करता है। मुट्ठीभर मूंगफली खाने से स्ट्रोक के खतरे से बचा जा सकता है।

4. कैंसर से बचाता है
मूंगफली में बीटा-साइटोस्टीरॉल (एसआईटी) नामक फाइटोस्टीरॉल अधिक पाया जाता है। यह फाइटोस्टीरॉल ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है और कैंसर से हमारी रक्षा करता है। अमेरिका में हुए एक रिसर्च में एक चौंकाने वाली बात सामने आयी है कि हफ्ते में दो बार मूंगफली खाने वाले पुरुषों और महिलाओं में क्रमशः 27 प्रतिशत और 58 प्रतिशत तक कोलोन कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

5. डायबिटीज से बचाता है
मूंगफली में मैंगनीज के अलावा मिनरल मौजूद होता है जो वसा और कार्बोहाइड्रेट को मेटाबोलाइज करने, कैल्शियम को अवशोषित करने और ब्लड शुगर को रेगुलेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्टडी में साबित हो चुका है कि मूंगफली खाने से डायबिटीज का खतरा 21 प्रतिशत तक कम हो जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह अच्छी खबर है। इसलिए यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं तो डॉक्टर की सलाह से मुट्ठीभर मूंगफली का सेवन करें।

6. प्रजनन क्षमता बढ़ती है
मूंगफली में अधिक मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है जो औरतों में जनन क्षमता को बढ़ाता है और जन्म के बाद बच्चे को रोगों से दूर रखता है। इसलिए स्वस्थ बच्चे के जन्म के लिए प्रेगनेंसी के शुरूआत में ही मूंगफली खाने की आदत डाल लेनी चाहिए। यह साबित हो चुका है कि जो महिलाएं प्रेगनेंसी से पहले या उसके बाद चार सौ ग्राम मूंगफली खाती है, जन्म के बाद उनके बच्चे में न्यूरल ट्यूब में खराबी का खतरा 70 प्रतिशत तक कम हो जाता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान मूंगफली खाने से बच्चों में अस्थमा जैसी बीमारी नहीं होती है।

7. त्वचा के लिए अच्छा होता है
यह जानना काफी दिलचस्प है कि मूंगफली के छोटे दाने आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। मूंगफली में मौजूद मोनोअनसैटुरेटेड एसिड और रिसवेराट्रोल त्वचा को हाइड्रेट करके फिर से भर देते हैं जिससे आपकी स्किन अधिक चमकने लगती है।

8. सर्दी-खांसी के इलाज में उपयोगी
मूंगफली विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है जो सर्दी-खांसी के इलाज में काफी उपयोगी है।



Click it and Unblock the Notifications
