Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
UTI से राहत पाना हो तो धनिये का इस तरह करें सेवन
एंटीबायोटिक की मदद से आसानी से UTI से राहत पाया जा सकता है लेकिन ऐसे कुछ घरेलू उपाय भी हैं जिनसे आप इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।
अगर आपको भी पेशाब करते समय तेज जलन या दर्द होता है या फिर आप थोड़ी देर भी पेशाब रोक नहीं सकते हैं तो इसका मतलब है कि आप यूटी आई से पीडित हैं।
यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन होने की वजह से किडनी, यूरिनरी ब्लैडर आदि अंगों पर काफी बुरा असर पड़ता है। यह इन्फेक्शन ऐसचेरेचिया क्वाइल नामक बैक्टीरिया के कारण होता है।

यूटीआई मुख्य रूप से इन कारणों की वजह से होता है:
शौच के समय ठीक से साफ़ सफाई का ध्यान न रखना
छोटे बच्चों में डायपर का गलत इस्तेमाल
डायफाग्राम या कंडोम का गलत इस्तेमाल
बहुत देर तक पेशाब रोकने की वजह से
ये रोग पुरुषों और महिलाओं दोनों को हो सकता है। वैसे आमतौर पर महिलायें इस बीमारी की चपेट में ज्यादा आती हैं।
एंटीबायोटिक की मदद से आसानी से इस बीमारी से राहत पाया जा सकता है लेकिन ऐसे कुछ घरेलु उपाय भी हैं जिनसे आप इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको धनिये से तैयार कुछ घरेलु उपाय बता रहे हैं।

1) धनिया चाय :
सामग्री : 3 चम्मच धनिये के बीज, 3 कप पानी
बनाने की विधि : धनिये के बीजों को क्रश कर लें।
पानी को उबालें और उसमें क्रश किये हुए धनिया के बीज डालें ।
इसे कुछ मिनटों के लिए ढँक कर पकाएं और फिर छानकर पी लें।

2) धनिये का जूस :
सामग्री : 3 चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच चीनी और 3 कप पानी
बनाने की विधि: 3 कप पानी में धनिये के बीज और चीनी डालें।
इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
इसे अगले दिन पियें।
बेहतरीन परिणाम के लिए रोजाना दिन में तीन बार पियें।

3) धनिया और अजमोद जूस:
सामग्री : तीन चम्मच धनिये के बीज, एक चम्मच अजमोद, दो कप पानी और एक इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा
बनाने की विधि: अदरक को छीलकर टुकड़ों में काट लें।
धनिये के बीज को क्रश कर लें।
इन दोनों को ब्लेंडर में डालें और उसमें अजमोद और पानी डालकर ब्लेंड करें।
इसके बाद छानकर इसे पियें।

4) धनिये और बकरी का दूध:
सामग्री : एक चम्मच धनिये का बीज, एक गिलास बकरी का दूध और चीनी स्वादानुसार
बनाने की विधि: आधे घंटे तक पानी में धनिये के बीज डालकर उबालें।
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो उसमें बकरी का दूध और चीनी मिलाएं।
अगले तीन दिनों तक रोजाना दो बार इसे पियें।



Click it and Unblock the Notifications
