Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिर्फ 12 हफ्तों तक इस फूल की चाय पीकर कम करें वजन
भारत में, परंपरागत रूप से चाय को चाय की पत्तियों, दूध, मसाले और चीनी से तैयार किया जाता है। एक कप चाय में 90 कैलोरी हो सकती है।
लोग चाय के साथ तली हुई नमकीन जैसे समोसे, बिस्कुट, पकोड़े और केक खाना पसंद करते हैं। कुल मिलाकर चाय पीने का यह रिवाज आपका मोटापा बढ़ा रहा है।
सिर्फ चाय नहीं बल्कि इसमें शामिल फैट वाले दूध और शुगर से भी आपका मोटापा बढ़ता है। जाहिर है शुगर से आपको भरपूर कैलोरी मिलती है, जिसका परिणाम आपको मोटापे के रूप में देखने को मिलता है। चाय में मौजूद कैफीन सेंट्रल नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है।
तो अगर आप वजन कम चाहते हैं, तो आपको चाय पीना बंद करना चाहिए और इसके विकल्प पर विचार करना चाहिए। इसका सबसे बेहतर विकल्प है हिबिस्कस यानि गुड़हल का फूल। इसमें फैट कम करने वाले गुण होते हैं।

इतना ही नहीं इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको उच्च रक्तचाप और लीवर से जुड़ी समस्याओं से भी बचाने में मदद करते हैं।
हिबिस्कस फूल की चाय वजन कम कैसे होता है?
अध्ययन बताते हैं कि 12 सप्ताह तक हिबिस्कस फूल की चाय पीने से शरीर के वजन, बीएमआई, शरीर का फैट और कमर को कम करने में मदद मिल सकती है। हिबिस्कुस मेटाबोलाइजिंग फैट के लिए जिम्मेदार जीनों को विनियमित करता है और यह शरीर में फैट कोशिकाओं के विकास को कम करता है। इसके अलावा, हिबिस्कस चाय डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग से संबंधित जटिलताओं को कम कर देती है।

कहां मिलेगी हिबिस्कस फूल की चाय?
यह चाय ताजा हिबिस्कुस फूल या कलियों को पीसकर तैयार की जाती है। यदि आपके पास घर पर कोई पौधे नहीं है, तो आप स्टोर से हिबिस्कस चाय के पत्ते भी खरीद सकते हैं।
इस बात का रखें ध्यान
अगर आपको इसका स्वाद पसंद नहीं है, तो आप इसमें थोड़ा शहद मिलाकर बाण सकते हैं। अगर आप अपना वजन कम कर रहे हैं, तो बहुत अधिक स्वीटनर का इस्तेमाल ना करें। वजन कम करने के लिए इस चाय को पीने के साथ-साथ डायट और एक्सरसाइज़ भी जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
