Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
एवोकैडो और खीरे का रस मिला कर पीने के चमत्कारी लाभ
बहुत से लोग बीमारियों से हमेशा के लिये छुट्टी चाहते हैं। ऐसे में अगर आप एवोकैडो और खीरे का जूस पियेंगे तो आपको काफी लाभ होगा।
अगर आप उन लोगों में से एक हैं जो इस बात पर विश्वास करते हैं कि स्वास्थ्य ही धन है, तो नि:संदेह आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देते होंगे।
ऐसा करना बहुत ही अच्छी बात है, स्वास्थ्य के प्रति सचेत होना, अच्छी आदतों में से एक है क्योंकि जब आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हैं तो आप हजारों बीमारियों को खुद से दूर कर देते हैं और खुद की आयु को लम्बा बना देते हैं।
रोग और विकार, व्यक्ति के शरीर को दुबर्ल बनाने के साथ ही साथ उसके धन को भी खर्च कर देते हैं और उसे आर्थिक रूप से कंगाल कर देते हैं।
अगर आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हैं तो कुछ विशेष आहार या पेय पदार्थों का सेवन करके इसे और अच्छा बना सकते हैं।
आज हम आपको बता रहे हैं कि एवोकैडो जूस और खीरे के जूस को पीने से क्या फायदे होते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक एवोकैडो को लें और एक खीरे को लें, इसे सही से छील लें और थोड़े पानी के साथ मिलाकर पीस लें। इस जूस को हर सुबह पीने से बहुत फायदा मिलता है। आइए जानते हैं कि इस जूस को पीने के क्या फायदे होते हैं:

1. पाचन क्रिया दुरूस्त रखना
इस प्राकृतिक ड्रिंक में ओमेगा-3 फैट्टी एसिड होता है जो शरीर की पाचन क्रिया को दुरूस्त बना देता है।

2. एसिडिटी और जलन कम करना
इस पेय को पीने से सीने में होने वाली जलन कम हो जाती है और एसिडिटी भी न के बराबर हो जाती है। अगर आपको जलन और एसिडिटी बनने की दिक्कत है तो यह जूस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

3. हाइपरटेंशन दूर करना
जिन लोगों को उच्च रक्तचाप और हाइपरटेंशन की समस्या है उन्हें इसके सेवन से फायदा होगा क्योंकि इसमें पौटेशियम की भरपूर मात्रा होती है और इसके सेवन से रक्तचाप सही हो जाता है।

4. दिल का स्वास्थ्य
इस पेय को पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है और ओमेगा-3 होने की वजह से रक्त का संचार भी सही से होता रहता है। ऐसे में दिल के स्वास्थ्य लाभ के लिए यह सबसे अचछा पेय पदार्थ है।

5. कब्ज दूर भगाएं
कब्ज की समस्या को यह पेय कुछ ही समय में दूर कर देता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा काफी अच्छी होती है। अगर किसी को पाइल्स की दिक्कत है तो उसमें भी यह पेय लाभकरी होता है।

6. इम्यूनिटी बढाएं
इस पेय को प्रतिदिन पीने से शरीर की इम्यूनिटी में बढ़ावा होता है और शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। साथ ही संक्रमित बीमारियों की चपेट में जल्दी आने से बचाव भी होता है।

7. वजन कम करना
इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैअृटी एसिड, वजन को बढ़ने से रोकने और वेट लॉस प्रक्रिया में मददगार साबित होते हैं। इसे पीने से मेटाबोलिक लेवल भी बूस्ट किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
