Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
रात में सोने से पहले कभी न पिएं ढेर सारा पानी, होंगे ये 10 नुकसान
हम सब जानते हैं कि पानी हमारे जीवन का मूल्य आधार है और हम उसके बिना एक पल भी जीवित नहीं रह सकते। हमें हमेंशा से ही सलाह दी गई है कि हम अपने दिन की शुरुआत रोज गुनगुने पानी से करें। हम जानते हैं कि हर चीज का एक समय होता है और जब हम उस चीज का सेवन सही समय पर करते हैं तो उससे हमें बहुत ही फायदा मिलता है, वैसे ही जब हम पानी का सेवन सही समय पर करते हैं तो वो पानी अमृत के समान हो जाता है। जानलेवा साबित हो सकता है यूरिन रोकना, जानिए क्या हो सकते हैं परिणाम?
आयुर्वेद में हमें पानी की सही मात्रा के साथ-साथ पानी पीने के सही ढंगों के बारे में भी देखने को मिलता है। पानी पीने के कई फायदे हैं और औसत वयस्क को रोजाना 2 से 3 लीटर पानी जरुर पीना चाहिए। अगरआपका पेट पूरी तरह से खाली है तब आपको पानी पूरी तरह से लाभ पहुंचाएगा।
अगर आप रात का सोने से पहले पेट भर कर ढेर सारा पानी पी लेंगे तो आपको काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपके शरीर के कई सारे अंगों पर प्रभाव पड़ सकता है। अब इसी बातपर आइये जानते हैं कि रात में सोने से पहले हमें पानी क्यूं नहीं पीना चाहिये।

1. पानी पीने का सही तरीका क्या है
पानी पीने का एक तरीका होता है, इसे एक दम सही मात्रा में पीना चाहिये और बिल्कुल सही समय पर। हर किसी को रात के समय बहुत ही कम पानी पीना चाहिये क्योकि इसके कुछ अहम कारण हैं जैसे,

2. क्या है अहम कारण
रात को सोने से पहले पानी ना पीने का एक अहम कारण ये है कि अगर आप पानी पिएंगे, तो आपको बार बार नींद में उठ कर पानी पीने जाना पड़ेगा। इससे आपकी नींद खराब होगी इसलिये अच्छा है कि सोने से एक घंटे पानी पी लिया जाए।

3. किडनियों पर पड़ता है असर
सोने से पहले बहुत ज्यादा पानी पीने पर आपकी किडनियों पर असर पड़ सकता है। क्योंकि इस दौरान आपकी बॉडी बिल्कुल भी एक्टिव नहीं रहती और इस पानी का कोई उपयोग नहीं होता। इसलिये सोने से पहले ज्यादा पानी का सेवन ना करें।

4. यूरिनरी ब्लैडर पर पड़ता है असर
यूरिनरी ब्लैडर प्रकृति में लोचदार होता है और जरुरत के अनुसार फैलता है। रात के दौरान इसे अपने नेचुरल शेप में ही छोड़ दिया जाना चाहिये। अधिक पानी का मतलब होता है कि मूत्राशय पूरी रात विस्तारित रहेगा और पानी शरीर से बाहर पार नहीं कर पाएगा। ऐसा अगर हर रात किया जाए तो मूत्राशय को नुकसान हो सकता है।

5. वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है
सोने से पहले बहुत ज्यादा पानी पीने से शरीर में वॉटर रिटेंशन हो सकता है। यह न केवल गुर्दे की प्रणाली को प्रभावित करेगा बल्कि शरीर के परिसंचरण प्रणाली को भी प्रभावित करेगा। वॉटर रिटेंशन की वजह से आपको मूत्र पथ का संक्रमण भी हो सकता है।

6. सोडियम लेवल ड्रॉप हो सकता है
सोने से पहले बहुत ज्यादा पानी पी लेने से आपके शरीर के नमक का लेवल ड्रॉप हो सकता है। यह एक सीरियस कंडीशन है, जो कि आपके दिमाग में स्वैलिंग पैदा करके नर्वस सिस्टम को डैमेज कर सकता है।

7. दिमाग पर पड़ सकता है असर
शरीर के सोडियम स्तर में गिरावट से सेल में सूजन हो सकती है (जिसमें मस्तिष्क कोशिकाएं भी शामिल हैं)। इससे चेतना, दौरे और अन्य संबंधित न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का नुकसान हो सकता है। हालांकि, यह ओवर हाइड्रेशन होने के कारण से होता है। और केवल तभी होता है जब कोई व्यक्ति पानी की आवश्यक मात्रा से अधिक जल पी लेता है।

8. इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बिगड़ता है
यदि कोई बिस्तर पर जाने से पहले बहुत ज्यादा पानी पीता है, तो यह शरीर द्वारा उपयोग नहीं किया जाता है। चूंकि शरीर निष्क्रिय रहता है, इसलिये ना तो कैलोरी की खपत होती है और ना ही शरीर में पसीना आता है। ऐसे में शरीर का पानी इलेक्ट्रोलाइट के संतुलन को बिगाडता है, जिससे गुर्दे की प्रणाली में जटिलताएं पैदा होनी शुरु हो जाती है।

9. ना तो ज्यादा पिएं और ना ही कम
देखा जाए तो पानी को जीवन के लिये अमृत माना जाता है, इसलिये बहुत जरुरी है कि इसे उचित ढंग से पिया जाना चाहिए। बहुत अधिक पानी पीना या फिर जरुरत से कम पानी पीना, स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों को पैदा कर सकता है।

10. कब करें पानी का सेवन
साथ ही पानी का सेवन कब करना चाहिये, ये भी पता होना बहुत जरुरी है। दिन भर में थोड़ा थोड़ा कर के खूब पानी पीना चाहिये, न कि रात में एक बार ढेर सारा पानी पीना चाहिये। शरीर में ना तो पानी की कमी होनी चाहिये और ना ही जरुरत से अधिक पानी ही होना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
