Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खाना खाते समय पानी पीना सही है या गलत?
हमारा पाचन तंत्र कई सारे अंगो, एंजाइम्स और उनके द्वारा स्रावित पदार्थों से मिलकर बना हुआ है। हमें यह ध्यान रखने की जरुरत है कि ये सारी चीजें ठीक तरह से रहें जिससे कि हमारा पाचन तंत्र भी ठीक से काम करे। आपका पाचन तंत्र चाहे वो सॉलिड पदार्थ हो या फिर लिक्विड हो, दोनों को ही एक साथ पचाने का काम करता है। शरीर के लिए पानी भी मुख्य तत्व होता है इसलिए दिन भर में पानी का भरपूर सेवन करना चाहिए जिससे आपके शरीर की नमी बनी रहे और आपका मल भी सॉफ्ट रहे।
हालांकि खाना खाते समय पानी पीने को लेकर लोगों में दो तरह की धारणाएं हैं उनमें से कुछ लोगों का मानना है कि पानी खाना खाते समय पानी पीना अच्छा होता है तो वहीँ दूसरी तरफ कुछ लोग यह मानते हैं कि खाना खाते समय पानी पीना स्वास्थ के लिए ठीक नहीं होता है। तो आइये इस आर्टिकल के जरिये हम ये जानने की कोशिश करते हैं कि खाना खाते समय पानी पीना ठीक है या नहीं।

पेट से निकलने वाले एसिड: अगर हम खाना खाते समय पेट से निकलने वाले एसिड के सम्बन्ध में बात करें तो ज्यादातर डॉक्टरों का मानना है कि खाना खाते समय पानी पीने से कोई समस्या नहीं होती है। इस बात को लेकर सबसे बड़ा संदेह यह होता है कि कही ऐसा तो नहीं कि पानी पीने से पेट से निकलने वाला एसिड हल्का होता जाता है। हालाँकि वास्तव में ऐसा नहीं होता है। कई सारे अच्छे हॉस्पिटल्स की मेडिकल स्टडी के अनुसार खाना खाते समय पानी पीने से पेट के pH पर कोई विशेष फर्क नहीं पड़ता है।

पाचन की प्रक्रिया: जहां एक तरफ खाना खाते समय पानी पीने से पेट से निकलने वाले एसिड पर कोई फर्क नहीं पड़ता है तो वहीँ दूसरी तरफ कुछ लोगों का मानना है कि खाना खाते समय पानी पीने से पाचन बढ़िया रहता है। लेकिन यह बात पूरी तरह से सत्य नहीं है। आपको बता दें कि पाचन एक बहुत ही जटिल प्रक्रिया होती है और इसमें सारे तत्वों को एक साथ काम करने की जरुरत होती है जिससे कि खाने के बाद आपका स्वास्थ्य और आपका दिमाग ठीक रहे। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि सही टाइम पर सही चीज खाना चाहिए बजाय इसके कि आप हर समय जंक फूड्स को ही खाते रहें।

कब्ज़ और ज्यादा मात्रा में खाना: खाना खाते समय पानी पीने से आपको कब्ज़ आदि की समस्या नहीं होती है क्योंकि यह आपके मल को सॉफ्ट करने का काम करता है। इसके अलावा यह आपके पाचन तंत्र द्वारा खाने को पचाने में मदद करता है जिससे कि शरीर के अन्दर मौजूद सारे टॉक्सिक पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं क्योंकि खाना खाते समय पानी पीने से आपका पाचन तंत्र अच्छी तरह से चिकना हो जाता है। इसके अलावा खाना खाते समय जब आप पानी पीते हैं तो आप ज्यादा मात्रा में खाने से भी बच जाते हैं। पानी में बहुत सारे न्यूट्रीयेंट्स पाए जाते हैं जोकि आपको खाने के साथ मिल जाते हैं। अगर आप इससे सम्बंधित कुछ विशेष समस्या के बारे में जानना चाहते हैं तो आप डाइटीशियन और न्यूट्रीनिष्ट से सम्पर्क कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
