Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
हेल्दी और फिट रहने के लिए खाने-पीने से जुड़ी इन 5 बातों का रखे ख्याल
आजकी इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी फिटनेस और डायट पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। घंटों तक कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने से पीठ दर्द, थकान, कब्ज और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
आपको अपनी फिटनेस को बेहतर रखने के लिए एक्सरसाइज और योग के साथ डायट का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन सवाल यह है कि सही डायट क्या है?
इसके अलावा एक बड़ा सवाल यह है कि खाने को खाने का सही तरीका क्या है? हम आपको बता रहे हैं कि खानेपीने को लेकर आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

1) देखें कि आप क्या खा रहे हैं
ध्यान दें कि क्या आप ज्यादा कैलोरी का सेवन कर रहे हैं और क्या आपके पास उसे बर्न करने का समय है? इसलिए आपको कम फैट वाली चीजें खानी चाहिए ताकि उसे आसानी से पचाया जा सके। कुछ योगासन से आप एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

2) हरे पत्तेदार सब्जियां खाएं
अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें, इनमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और फाइबर होते हैं। इन्हें बनाना भी आसान होता है और ये टेस्टी भी होती हैं।

3) पानी पीने के बारे में जानें
यह जरूरी है कि शरीर को पानी से आवश्यक मिनरल्स मिलने चाहिए। पानी पीने से शरीर से टोक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलती है और साथ ही आपको चमकदार त्वचा भी मिलती है। यद्यपि, हमें भोजन के दौरान पीने के पानी से बचना चाहिए क्योंकि यह पाचन प्रक्रिया धीमा करता है। यह सलाह दी जाती है कि आपका भोजन होने से पहले या उसके 30 मिनट बाद पानी पिएं।

4) प्रोटीन का खूब सेवन करें
प्रोटीन शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए आपको अपनी डायट में ब्रोकोली, सोयाबीन, मसूर की दाल और पालक जैसी चीजें शामिल करनी चाहिए। कम वसा वाले डेयरी उत्पाद प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत भी हैं।

5) खाने को चबाकर खाएं
आपने सुना होगा कि खाने को 32 बार चबाना चाहिए। सही तरीके से चबाने से खाने को पचाने में आसानी होती है। कई लोग जल्दबाजी में खाना खाते हैं और सही तरीके से चबाते नहीं है। इससे आपको अपच जैसी समस्या हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
