Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
शरीर रहेगा बीमारियों से दूर अगर दिन भर पिएंगे गरम पानी

हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर के लिये गरम पानी पीना जरुरी है। सलाह दी जाती है कि दिन में कम से कम इंसान को 7 से 8 गिलास पानी तो पीना ही चाहिये। ज्यादातर लोग दिन भर सादा पानी ही पीना पसंद करते हैं, लेकिन रिसर्च के अनुसार हमें गरम पानी ही पीना चाहिये। रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ शहद मिलाकर पीने से होते हैं ये फायदे
प्राचीन चीनी और भारतीय चिकित्सा के अनुसार, दिन की शुरुआत हमेशा गरम पानी के साथ करने से पेट तो सही रहता ही है साथ में पूरे शरीर को फायदा पहुंचता है। गर्म पानी पीने से भूख बढ़ती है और डाइजेशन भी ठीक रहता है। यह गले को ठीक रखता है और ब्लैडर को साफ रखता है। साथ ही वात और कफ में भी राहत मिलती है। इसमें सांस फूलने, बुखार और सर्दी खांसी को भी दूर करने के गुण पाये जाते हैं।

वहीं अगर बात ठंडे पानी की करें तो, ठंडा पानी डाइजेस्टिव सिस्टम को धीमा कर देता है जिससे कि अवशोषण, मेटाबोलिज्म और डाइजेशन में बाधा आती है। क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दिन भर केवल गरम पानी ही पीते रहते हैं। तो अगर आप भी अपनी सेहत मे सुधार चाहते हैं तो जरुर पढ़ें गरम पानी पीने के फायदे के बारे में...

1. बंद नाक खोले
गरम पानी से निकलने वाले भाप से साइनस से पैदा होने वाले सिरदर्द में आराम मिलता है। गरम पानी पीने से म्यूकस नहीं जमता और नाक खुल जाती है।

2. खाना पचाने में मदद मिलती है
गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है और यह गैस की समस्या में भी राहत देता है। खाना खाने के बाद एक कप गर्म पानी पीने का आदत जरूर डालें. ऐसा करने से खाना जल्दी पच जाता है और पेट हल्का रहता है।

3. नसों को आराम मिलता है
गरम पानी पीने से नसों को आराम मिलता है। जब आपका नर्वस सिस्टम शांत रहता है तो शरीर में दर्द नहीं होता और आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है। जिन लोंगो को गठिया है, उन्हें तो गरम पानी जरुर पीना चाहिये।

4. कब्ज दूर करे
शरीर में पानी की कमी हो जाने की वजह से कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है। रोजाना एक ग्लास सुबह गरम पानी पीने से फूड पार्टिकल्स टूट जाएंगे और आसानी से मल बन निकल जाएंगे।

5. मोटापा कम करे
अगर आपका वेट लगातार बढ़ रहा है और लाख कोशिशों के बावजूद कुछ फर्क नहीं पड़ रहा है तो गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर लगातार तीन महीने तक पिएं। आपको फर्क जरूर महसूस होगा. अगर आप ये हेल्दी ड्रिंक नहीं पीना चाहते हैं तो खाना खाने के बाद एक कप गर्म पानी पीना शुरू करें।

6. ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखे
शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए खून का संचार पूरी बॉडी में सही से होना बहुत जरूरी है और इसमें गर्म पानी पीना बहुत फायदेमंद रहता है। अगर शरीर में सही तरह से ब्लड सर्कुलेशन होगा तो हृदय की बीमारी कभी नहीं होगी आपको।

7. शरीर को डिटॉक्स करे
जब आप रोज गरम पानी पिएंगे तो आपके शरीर का एंडोक्राइन सिस्टम एक्टिवेट हो जाएगा और आपको पसीना आना शुरु हो जाएगा। हो सकता है कि आपको पसीने से समस्या हो लेकिन यह एक प्रकार की गंदगी होती है जो शरीर से निकल रही होती है।

8. प्राकृतिक दर्द निवारक
गरम पानी पीने से टिशू तक ब्लड फ्लो होने लगता है, जिससे शरीर की मासपेशियां रिलैक्स हो जाती हैं। इससे शरीर का कहीं का भी दर्द क्यो ना हो, वह दूर हो जाता है। हमारी मांसपेशियों का 80 प्रतिशत भाग पानी से बना हुआ है इसलिए गर्म पानी से मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर होती है।

9. स्ट्रेस दूर करे
अगर आपको ऑफिस के काम की वजह से या फिर किसी अन्य कारण से स्ट्रेस होता है, तो गरम पानी पिएं। कोर्टिसोल, स्ट्रेस हार्मोन होता है जो कि शरीर में स्ट्रेस पैदा करता है। गरम पानी के प्रभाव से यह हार्मोन धीमा पड़ जाता है और स्ट्रेस के लेवल को कम कर देता है।

10. शरीर को हाइड्रेट करे
पूरे दिन गर्म पानी पीने से आपका शरीर हाइड्रेटेड हो जाता है। शरीर को हाइड्रेट करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि मूल रूप से हर आवश्यक कार्य करने के लिए पानी की जरूरत होती है। अपने शरीर को निर्जलित रखने से हृदय की दर में वृद्धि, मतली, थकान और सिरदर्द बढ़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications
