Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वर्कआउट और डायटिंग के बाद भी मोटापा कम नहीं हो रहा है तो जानें कारण
बहुत से लोग वजन कम करने के लिये जिम और योग ज्वॉइन करते हैं लेकिन उनमें से केवल कुछ ही लोग अपने लक्ष्य तक पहुंच पाते हैं। अगर आप भी अपना वजन कम करने में लगे हुए हैं लेकिन कम नहीं कर पा रहे हैं तो इसके पीछे कई छुपे हुए कारण हैं। खास बात यह है कि अगर आपको वजन कम करने का सही तरीका ना पता हो, तो आप कभी अपना वजन नहीं कम कर सकते।

वजन कम करने के लिये आपको एक प्रॉपर डाइट प्लान बनाना चाहिये। आपकी डाइट में कितना प्रोटीन कितना कार्ब होगा, यह आपको जानना जरुरी है। एक्सपर्ट्स की माने तो सभी की बॉडी अलग अलग रेस्पोंस देती है, जिसकी वजह से वजन कम और ज्यादा होता है।
आज इस लेख में हम इसी बात पर चर्चा करेंगे कि लाख कोशिश करने के बाद भी आपका वजन क्यूं कम नहीं हो पाता है।

1. निर्धारित कैलोरीज़ से ज्यादा खाना
वजन को कंट्रोल करने में सबसे बढ़ी भूमिका सिर्फ कैलोरिज की ही होती है। इनके घटने और बढ़ने की वजह से हमारा वजन घटता और बढ़ता है। इसलिए तो अपने डाइट चार्ट के फूड की भी कैलोरीज का हिसाब किताब रखना चाहिए। इसके लिए आप चाहे तो एक हैंडी कैलोरी कैलकुलेटर भी अपने साथ रख सकते हैं। कैलोरी को ट्रेक में रख कर आप बहुत जल्द अपने फिक्स गोल तक आसानी से पहुंच सकते है।

2. आपकी डाइट में प्रोटीन की कमी होना
बहुत से लोग जो वजन कम करना चाहते हें वो लो लो कैलोरी डाइट लेना शुरु कर देते हैं। वे प्रोटीन को बिल्कुल नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपकी डाइट में प्रोटीन नहीं है तो यह आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को कम कर देगा जिससे आप जल्दी वजन कम नहीं कर पाएंगे। अगर प्रोटीन वाली डाइट खानी है तो अपने खाने में दाल, मीट, चना और पालक आदि शामिल करें। अगर दिन में ली गई कैलोरी का 25-30 प्रतिशत भी प्रोटीन जाता है तो यह प्रोटीन हमारे शरीर के मैटाबोलिज्म को 80-100 कैलोरिज बढ़ा देता है।

3. वेट ट्रनिंग ना करना
वेट लिफ्टिंग के लिए यह सामान्य राय है कि इससे हमारी बॉडी फिट होती है और मसल्स बनते है। जबकि इस मुद्दे का दूसरा पहलू यह भी है कि जहां वेट लिफ्टिंग से हम मसल्स बनाते है वहीं, एक्सरसाइज न करने की वजह से बॉडी फैट के साथ ही मसल्स को भी खो देते है। इसलिए कैलोरीज को बर्न करने और मसल्स को बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरुरी है।

4. ढेर सारा खाना
कई लोग सोंचते हैं कि अगर वह कसरत कर रहे हैं, तो उन्हें अब ज्यादा मात्रा में खाने की आवश्यकता है। लेकिन आप जितनी कैलोरी बर्न कर रहे हैं, उससे कहीं कम कैलोरी का सेवन करना चाहिये नहीं तो आप लाख कसरत कर लें, आपका वजन नहीं कम होगा।

5. शक्कर खाना
अगर आपको अपना वजन कम करना हो तो प्लीज चीनी खाना कम करें। हम में से कई लोग सोंचते हैं कि चाय में एक दो चम्मच चीनी डालने से कुछ नहीं होता, मगर यकीन मानिये कि यह आपके वेट लॉस प्रोग्राम को खराब कर सकती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को धीमा कर कसती है।

6. डीहाइड्रेशन
कई सर्वे और रिसर्च से पता चला है कि वे लोग जो पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं उनका वजन कभी कम नहीं होता। पानी ना पीने से डीहाड्रेशन हो जाता है जिससे मेटाबॉलिक रेट धीमा पड़ जाता है और वजन कम नहीं होता। इसलिये बहुत जरुरी है कि आप 2 लीटर पानी हर रोज पिएं।

7. अगर है कोई मेडिकल कंडीशन
अगर सब कुछ ठीक करने के बावजूद भी आपका वजन कम नहीं हो पा रहा है तो इसका मतलब है कि आपको कोई मेडिकल कंडीशन है, जैसे कि हार्मोनल इंबैलेंस, थायराइड, पीसीओएस आदि। तो ऐेसे में जरुरी है कि इस कंडीशन को तुरंत ठीक किया जाए।

8. मील स्किप करना
वे लोग जो वजन कम करना चाहते हैं वे सोंचते हैं कि अगर वो मील स्किप कर देंगे तो वह जल्दी वजन कम कर पाएंगे। लेकिन इससे मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है और वेट लॉस नहीं होता। यही नहीं इससे आपके शरीर में कमजोरी भी आ सकती है।

9. स्मोकिंग
हम सभी जानते हैं कि सिगरेट पीने से कई बीमारियां होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्मोकिंग करने से वेट लॉस करने में परेशानी होती है। इसमें निकोटिन कंटेंट होता है जो कि बॉडी में फैट सेल्स को स्टोर करता है, जिससे वजन कम नहीं हो पाता।

10. रात को चावल खाना
अपनी डाइट में खूब सारा कार्बोहाइड्रेट आहार शामिल करने से भी मोटापा बढता है। रात को अगर आप चावल खाने के शौकीन हैं तो, ऐसा न करें। यह फैट के रूप में शरीर में जम जाता है और फिर इससे छुटकारा पाना मुश्किल होता है।



Click it and Unblock the Notifications
