Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
अगर आप दुबले पतले दिखते हैं तो वजन बढ़ाने के लिये खाएं ये 12 चीज़ें
जिस तरह से वजन घटाना एक मुश्किल काम होता है उसी तरह से वजन बढ़ाना भी कोई आसान काम नहीं है। लेकिन अगर आपकी डाइट अच्छी हो और वह बैलेंस हो तो किसी भी काम में कोई दिक्कत नहीं है। वजन बढ़ाने के TIPS: दुबली-पतली लड़कियों के लिये रामबाण उपाय
वजन में बराबर और धीमी वृद्धि की हमेशा सलाह दी जाती है। हमें अपना वजन अपनी उम्र, लिंग और ऊंचाई के अनुसार बनाये रखना चाहिए। वे लोग जो दुबले पतले हैं, उन्हें वजन बढाने की सलाह दी जाती है।

जिन लोगों के शरीर का वजन कम होता है वे अक्सर बाजारू दवाइयां और पावडर पर विश्वास कर बैठते हैं। मगर इसका भी उन पर कोई असर नहीं दिखता। अगर आप बहुत ज्यादा दुबले पतले हैं तो आप नीचे दिये गए नुस्खों को आजमा कर अपना वजन बढ़ा सकते हैं।

1. रेड मीट
भले ही रेड मीट कोलेस्ट्रॉल में थोड़ा हाई रहता हो लेकिन वेट गेनिंग के लिये काफी बढियां होता है। मीट में भारी मात्रा में प्राटीन पाया जाता है तथा आयरन और फैट्स तो होते ही हैं! आप अगर चाहें तो रेड मीट को जैतून तेल में बना सकते हैं।

2. पीनट बटर
पीनट बटर में प्रोटीन और फैट दोंनो ही होते हैं और यह उनके लिये अच्छा है जिन लोंगो को वेट गेन करना हो। 1 टीस्पून पीनट बटर में कम से कम 100 कैलोरीज़ होती हैं। इसमें विटामिन, मैगनीशियम, फोलिक एसिड, विटामिन बी और विटामिन ई होते हैं। आप पीनट बटर को ब्राउन ब्रेड की स्लाइस पर लगा कर खा सकते हैं और अपनी कैलोरी इंटेक बढा सकते हैं।

3. फैट मिल्क
वजन बढाने के लिये एक सिंपल तरीका है कि आप फैट वाला दूध पिएं जिससे नेचुरल तरीके से आपका वजन बढे। अगर आप स्किम मिल्क पीते हैं तो उसे ना पिएं। 1 गिलास दूध में आपको 60 कैलोरीज़ मिल जाएंगी। दूध में विटामिन डी और विटामिन ए के साथ साथ अन्य न्यूट्रियन्ट्स होते हैं।

4. फल
कुछ प्रकार के फल जैसे, आम, पपीता, पाइनएप्पल और केला आदि में प्राकृतिक शुगर पाया जाता है। इससे आप आराम से मोटापा बढा सकते हैं। ये नेचुरल शुगर आपके पेट को भरेंगे और तुरंत ही एनर्जी देंगे।

5. एवाकाडो
अपनी डाइट में एवाकाडो को शामिल करने से आपके शरीर में फैट भी होगा। आधे एवाकाडो में 140 calories होती हैं और इसमें विटामिन तथा मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें आपको विटामिन ई, फोलिक एसिड और पोटैशियम आदि होते हैं। आप एवाकाडो को सैलेड तथा स्मूदी में यूज़ कर सकते हैं।

6. होल वीट ब्रेड
होल वीट ब्रेड खाने से भी आप अपने वजन को बढा सकते हैं। इसे आप एक ब्रेकफास्ट के रूप में भी खा सकते हैं। इन ब्रेड्स में फाइबर और मिनरल्स होते हैं जो कि वाइट ब्रेड में मिसिंग होते हैं।

7. बादाम
अगर आपको स्वस्थ और खूबसूरत दिखना है तो आप बादाम का सेवन जरुर करें। इससे आपको ताकत मिलेगी, वजन बढेगा और विटामिन,आयरन, फॉसफोरस और कैल्शियम की भी प्राप्ती होगी। 12 बादाम रात में भिगो कर रखें और सुबह छिलके निकाल कर पीस लें। इसमें 1 चम्मच बटर और मिसरी मिला कर गरम दूध के साथ खा जाएं।

8. आलू
आलू जैसी जड़ों वाली सब्जी में कार्बोहाइड्रेट्स और शुगर की खासी मात्रा होती है जिससे स्वस्थ रूप से फैट मिलता है। रोजाना निश्चित मात्रा में पके हुए या ग्रिल्ड आलू का सलाद में, सैंडविच में या अन्य प्रकार के भोजन में सेवन करके कुछ ही दिनों में वजन बढाया जा सकता है।

9. मलाई
मिल्क क्रीम में आवश्यकता से ज्यादा फैटी एसिड होता है। और ज्यादातर खाद्य उत्पादों की तुलना में अधिक कैलोरी की मात्रा होती है। मिल्क क्रीम को पास्ता और सलाद के साथ खाने से वजन तेजी से बढ़ेगा।

10. पनीर
फुल क्रीम से बना पनीर प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। ये उन लोगो के लिए भी बहुत अच्छा है जो नॉन वेज नहीं खाते है। और यह शरीर में कैलोरी की कमी को भी पूरा करती है।

11. मक्खन
ब्रेड पर मक्खन से ज्यादा और कुछ अच्छा लग सकता है ? मक्खन में सबसे ज्यादा कैलोरी पाई जाती है। मक्खन खाने के स्वाद को सिर्फ बढ़ाता ही नहीं बल्कि वजन बढ़ाने में भी मदद करता है।

12. चीज़
चीज़ के एक पैकेट में 69 कैलोरी होती है। इसमें खूब प्रोटीन, कैल्शियम, फैट, कोलेस्ट्रॉल और चीज कैलोरी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
