Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
मछली खाने वालों सावधान! स्वस्थ रहना चाहते हैं तो ना खाएं ये 5 तरह की मछलियाँ
जैसा कि सभी जानते हैं कि मछलियों का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को बहुत ज्यादा फायदा होता है। पूरी दुनिया में मछलियों का सेवन बहुत बड़ी मात्रा में किया जाता है क्योंकि मछलियों में बहुत सारे मिनरल्स और प्रोटीन पाए जाते हैं। इसके अलावा इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत ज्यादा मात्रा में होता है जिसकी वजह से यह स्वास्थ्य के लिये लाभदायक होती है।

आपको बता दें कि ऐसे बहुत कम लोग हैं जो यह जानते हैं कि जहां एक तरफ मछलियाँ फायदेमंद होती हैं वही दूसरी तरफ मछलियों की कुछ प्रजातियाँ ऐसी भी हैं जिनका सेवन करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। आइये इस लेख में हम आपको बताते हैं कि मछलियों की कौन सी प्रजाति का सेवन करने से आपको नुकसान हो सकता है।

1- टिलैपिया:
कई सारे रिसर्च यह बताते हैं कि इस मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड के बजाय ओमेगा 6 फैटी एसिड बहुत अधिक मात्रा में होता है। आमतौर पर ओमेगा 3 फैटी एसिड स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है जो इस मछली में बहुत ही कम मात्रा में होता है। आपको बता दें कि इस मछली का सेवन करने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई प्रकार की समस्याएं जैसे आर्थराइटिस, हार्ट से जुडी बीमारियाँ, इन्फ्लामेशन और अस्थमा आदि होने की संभावना बढ़ जाती है।

2- फ़ार्म्ड सैल्मन :
हालांकि अच्छी क्वालिटी की सैल्मन मछली आसानी से नहीं मिलती है लेकिन यह भी सच है कि इसकी जितनी भी प्रजातियाँ पायी जाती हैं वो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं होती हैं। कई सारे शोध में यह पाया गया है कि इस मछली में बहुत ही कम मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड और बहुत ज्यादा मात्रा में ओमेगा 6 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा इसमें ढेर सारे टॉक्सिक पदार्थ भी पाए जाते हैं जिससे इसका सेवन करने आपके शरीर के अंगो पर बहुत बुरा असर पड़ता है और आपका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है जिससे आपको कई तरह की बीमारियाँ होने की संभावना बढ़ जाती है।

3- कैटफिश:
इस मछली का फ्लेवर बहुत ही अच्छा होता है लेकिन बावजूद इसके इस मछली का सेवन करने के अपने ही कई नुकसान हैं। आपको बता दें कि लगभग सारी मछलियों में ऑयल की मात्रा ज्यादा होती है लेकिन इस मछली की स्किन में जो ऑयल होता है वह असंतृप्त होता है और वह आपके ब्लड में जाकर जम जाता है। इस वजह से आपके शरीर में कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ जाती है। यह मछली मीट की तुलना में तो बहुत ही स्वादिष्ट होती है लेकिन इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड की तुलना में ओमेगा 6 फैटी एसिड ज्यादा होने के कारण यह उन लोगो के लिए ज्यादा खतरनाक होती है जिनको हार्ट से जुडी समस्याएं होती हैं।

4- मैकेरेल:
यह एक तरह की छोटी समुद्री मछली होती है और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मछली से कुछ ही घंटो में दुर्गन्ध आने लगती है। यदि इस मछली को संरक्षित करके रखा जाए तो यह ना सिर्फ खतरनाक होती है बल्कि यह आपके शरीर के कई सारे अंगो को नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसमें कोई संदेह नहीं कि इसमें बहुत अधिक मात्रा में ऑयल होता है लेकिन मरकरी जैसे टॉक्सिक पदार्थों की अधिकता होने की वजह से इसका सेवन करना आपके ब्रेन और आपके नर्वस सिस्टम के लिए खतरनाक होता है।

5- क्रैब:
आपको बता दें कि जैसे क्रैब यानी केकड़ा के मांस में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन B12 और प्रोटीन होते हैं वैसे ही इसका सेवन करने से आपके शरीर में सोडियम और कोलेस्ट्राल की मात्रा भी बढ़ जाती है। अगर आपके रोजाना के डाइट में सोडियम और कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ जाए तो आपको डायबिटीज और ह्रदय संबंधी गंभीर बीमारियाँ जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक आदि होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इस मछली को उचित मात्रा में सेवन किया जाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications