Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
फेस्टिव सीजन में चटर-पटर खाने से हो गया फूड प्वाइजनिंग, घर बैठे करें इलाज
फेस्टिव सीजन में अक्सर लोग चतर-पटर खा लेते है, जिसका नतीजा होता हैं एसिडिटी और फूड प्वाइजनिंग। काफी तेल मसाला और चिकनाई खाने के वजह से अकसर फेस्टिवल के बाद ऐसा होता हैं। फूड प्वाइजनिंग दूषित या खराब फ़ूड खाने से होती है। फूड प्वाइजनिंग में बैक्टीरिया, विषाक्त पदार्थ या केमिकल्स दूषित भोजन या पानी खाने या पीने के कारण होने वाली बीमारी है।

फूड प्वाइजनिंग में दस्त, उल्टी, एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याएं होने लगती है। हैवी भोजन, स्ट्रीट फूज और ज्यादा मसालेदार भोजन फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकता है। वैसे तो यह कोई गंभीर बीमारी नहीं लेकिन फिर भी इससे राहत पाने के लिए आप दवाइयां ले लेते हैं। मगर कुछ आसान से घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस प्रॉब्लम को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिससे आपको फूड प्वाइजनिंग से राहत मिल जाएगी।

फूड प्वाइजनिंग के मुख्य लक्षणों में शामिल है
- दस्त तीन दिनों से अधिक समय तक रहें तो समझ जाएं कि ये फूड प्वाइजनिंग हैं।
- 101.5 डिग्री फ़ारेनहाइट से अधिक बुखार होने के साथ ही अगर साथ उल्टी आने पर फूड प्वाइजनिंग हो सकती हैं।
- शरीर में कमज़ोरी के साथ-साथ जब आँखों से धुंधला दिखे या बोलने में कठिनाई महसूस हो।
- जब अचानक से मुंह सूखने लगे और होंठ फटने लगें।
- बार-बार पेशाब आने लगे और पेशाब का रंग पीला हो या फिर मूत्र में खून का आना।
- पीएं नींबू का रस
- जब फूड प्वाइजनिंग की समस्या होती है तब शरीर से पानी उल्टी और दस्त के रूप में बाहर निकल जाता है। ऐसे में आप एक गिलास पानी में आधा कटा हुआ नींबू का रस और थोड़ा-सा शहद मिलाकर पीएं। दिन में 3 बार या इससे ज्यादा इस पानी का सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग से राहत मिलती हैं।

फूड प्वाइजनिंग के घरेलू उपचार

सेब के सिरके का इस्तेमाल
एक गिलास में गर्म पानी में 2 चम्मच सेब का घ्सिरका डालकर पीएं। इसे आप दिन में कम से कम 2 बार जरूर करें। सेब के सिरके में कई तरह के एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर से दूषित बैक्टीरिया को समाप्त करते हैं।

तुलसी की चाय
आयुर्वेदक औषधि तुलसी फूड प्वाइजनिंग में एक कारगर घरेलू उपचार है। फूड प्वाइजनिंग को दूर करने के लिए आप तुलसी के पत्तों से उसका रस निकालें। इसमें 1 चम्मच शहद में डालकर इसका सेवन कर लें। आप पानी में तुलसी के रस अलावा अगर आप तुलसी से बनी चाय या कोर्इ व्यंजन खा लें तो आपका पेट खराब बैक्टीरिया से मुक्ति पा सकता है।

अदरक
थोड़ा सा अदरक लेकर पीस लें और इसे एक गिलास पानी से डालकर गर्म कर लें। जब यह पानी तेज गर्म हो जाए तो इसे अलग रख दें और चाय की तरह इस पानी को धीरे-धीरे पीते रहें। कुछ ही समय में आपको इसके रिजल्ट देखने को मिल जाएंगे। आप चाहें तो अदरक के जूस में एक चम्मच शहद को मिला लें और इसे पीते रहें। इससे आपको जल्द ही फूड प्वाइजनिंग से राहत मिलेगी

दही
दही एक एंटीबायोटिक है जो कि डाइट में जरुर लेना चाहिये। इससे फूड प्वाइजनिंग जल्द ठीक होती है। दिन में कम से कम एक कटोरी दही जरूर खाएं।

मेथी के दाने का पानी
फूड प्वाइजनिंग से राहत पाने के लिए 1 चम्मच मेथी दाने को ताजे मठ्ठे में मिलाकर पीएं। दिन में कम से कम 2 बार इसका सेवन आपकी इस प्रॉब्लम को दूर कर देगा।

काली चाय का करें सेवन
इस समस्या को दूर करने के लिए काली चाय का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। दिन में 2 बार काली चाय का सेवन करें। आपको फूड प्वाइजनिंग से राहत मिल जाएगी। इसके अलावा पानी को आप जितना पी सकते हैं उतना पीएं।



Click it and Unblock the Notifications