Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
मानसून में हरी सब्जियां खाने से हो सकता है पेट का इंफेक्शन, इस सीजन खाने से करे परहेज

हरी पत्तेदार सब्जियां खाने के फायदों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा, इसे खाने से हमारे शरीर में प्रोटीन, केल्शियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। ले लेकिन आपको मालूम नहीं होगा कि मानसून में हरे पत्तेदार सब्जियां को खाने से अवॉइड ही करना चाहिए क्योंकि इस मौसम में हरी सब्जियों में कई तरह के कीटाणु और कीड़े पनपने लगते है जिसकी वजह से पेट से जुड़े संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।
मानसून के सीजन को बीमारियों का घर कहा जाता है इसलिए इस मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखकर आप खुद को इस मौसम में बीमारियों से बचा सकते है।

आइए जानें, आखिर क्यों नहीं खानी चाहिए मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियां।
कीड़े और बैक्टीरिया की मार
मानसून के दौरान हरी पत्तेदार सब्जियों में कीड़े अपना घर बना लेते हैं। ये कीड़े और बैक्टीरिया इतने सूक्ष्म होतो है जो आसानी से नजर नहीं आते है। पत्तागोभी, पालक, फूलगोभी और ब्रॉकली जैसी हरी सब्जियों में कीडे़-मकौडे़ अंदर तक घुस जाते है। जो आसानी से दिखाई भी नहीं देते है। इसलिए अगर आप इन सब्जियों को खाना भी है तो पकाने से पहले नमक वाले गर्म पानी में डाल कर इन्हें उबाल लें और फिर पकाएं।
नहीं मिलती है सूरज की रोशनी
मानसून के दौरान हरी पत्तेदार सब्जियों को ठीक तरह से सूरज की रोशनी नहीं मिल पाती जिसके चलते इनमें कीटाणुओं का ढेर जम जाता है। इन सब्जियों का सेवन करने से ये वायरस शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे कई प्रकार की संक्रामक बीमारियां हो जाती हैं। साथ ही इससे हमारी बॉडी का एनर्जी लेवल कम हो जाता है, और पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है।
नहीं साफ होती है गंदगी
बारिश में पत्तेदार सब्जियों में गंदगी सबसे ज्यादा होती है जो धोने से भी नहीं जाती है। इसलिए जरूरी है कि खाने से पहले इन्हें गर्म पानी में धोया जाए। तब इनका इस्तेमाल किया जाए। तेज आंच में अच्छे से इन्हें पकाना भी चाहिए तभी इनका सेवन करें वरना पेट में संक्रमण हो सकता है।
रंग बढ़ाने के लिए इंजेक्शन लगाना
मानसून के दौरान सब्जियों को हरा भरा दिखाने के चक्कर में कई उत्पादक इन्हें आकर्षित दिखाने के लिए हरे रंग का इंजेक्शन लगाते हैं। इन नकली रंगों का सीधा असर हमारी इम्यूनिटी पर पड़ता है और इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जिससे शरीर को तमाम तरह की बीमारियां हो जाती है।
गंदी जगह उगती है सब्जियां
बारिश के दिनों में ज्यादात्तर सब्जियां गंदे नाले या
दलदल वाली जगह के आसपास उगाया जाता है, इसलिए इन पत्तों में गंदी जगह पनपने वाले खतरनाक का कारण बनते है।
गंदे पानी से होने वाले इंफेक्शन
हरी सब्जियां अक्सर पानी वाली जमीन में पैदा होती हैं। बरसाती पानी के वजह से बहुत सारे बैक्टीरिया पनपने लगते है। पानी में पैदा होने वाली इन सब्जियों से इंफेक्शन होने का खतरा बहुत अधिक होता है।
बारिश में कम हो जाता है मेटाबॉलिज्म
बारिश के मौसम में सामान्यता मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है। अगर आप कही बाहर खान खाने जा रहे हैं तो कोशिश करें हेल्दी या टेस्टी खाने के नाम पर इस मौसम में ऑयली फूड खाने से परहेज करें। दोपहर में खाना खाने के बाद सोना भी नहीं चाहिए क्योंकि इस मौसम में ज्यादातर लोग अपच की शिकायत करते हैं। इसलिए जरूरी है कि हल्का खाना खाएं और खाने के बाद सोएं नहीं।
हो सकते है ये इंफेक्शन
बारिश में दूषित सब्जियां खाने से Salmonella, Giardiasis, और Helicobacter Pylori जैसे बैक्टीरिया की वजह से पेट में इंफेक्शन हो सकता है। इस वजह से पेट फूलना, अपच, उल्टियां, दस्त और बुखार आना इसके मुख्य लक्षण होते है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
