Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
नाश्ते में पसंद है चीज़ ऑमलेट खाना, कहीं ये आपके दिल को बीमार न कर दें
चीज़ ऑमलेट हम में से कई लोगों को खूब पसंद हैं, अंडा और ऑमलेट प्रेमियों की लिस्ट में तो चीज ऑमलेट हमेशा सबसे टॉप पर रहता हैं। अगर आप भी बहुत ज्यादा चीज़ ऑमलेट खाते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। हाल ही में हुए एक शोध में यह पाया गया है कि जो लोग एक दिन में 300 मिलीग्राम से अधिक कोलेस्ट्रॉल का सेवन करते हैं उनमें हार्ट की बीमारी या हृदय रोग की संभावना बहुत अधिक होती है। हृदय रोग को CVD (कार्डियोवैस्कुलर डिजीज) के नाम से भी जाना जाता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि जो लोग अंड़े को बहुत ज्यादा कोलेस्ट्रॉल वाला बनाकर खाते हैं उनमें हृदय रोग का खतरा बहुत ज्यादा होता है।
शोध में सामने आया है कि अंडे में कोलेस्ट्रॉल का लेवल सबसे ज्यादा होता है ऐसे में अंडे में किसी प्रकार की अन्य कोलेस्ट्रॉल वाली चीजों के मिलाने से वह हृदय की बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है।

अंडा क्यों है हार्ट के लिए खतरनाक
शोध के अनुसार जिन चीजों में ज्यादा कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है उनका उपयोग संभलकर करना चाहिए। अंडे में कोलेस्ट्राल का लेवल ज्यादा होता विशेषकर अंडे की जर्दी में बहुत ज्यादा होता है।

अंडे में कितना होता है कोलेस्ट्रॉल
कई शोधों के अनुसार अंडे की जर्दी में 186 मिलीग्राम के आसपास कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। अंडे को अन्य कोलेस्ट्रॉल वाले खाद्य पदार्थ के साथ बनाते हैं तो वो और भी ज्यादा हो जाता है। डाइट में हमेशा कम कोलेस्ट्रॉल वाले फूड का ही सेवन करना चाहिए। जो लोग कम कोलेस्ट्रॉल वाले फूड का सेवन करते हैं उनमें हार्ट रोग या हृदय रोग की संभावना कम होती है।

बिना जर्दी वाला खाएं अंडा
हार्ट डिजीज से बचने के लिए बिना जर्दी वाला अंडा ही खाएं। कई लोगों को अंडे की जर्दी खाना अच्छा लगता है, तो इसे सीमित मात्रा में खाएं। इससे कोलेस्ट्राल लेवल नहीं बढ़ेगा और न ही हार्ट से संबंधित कोई समस्या होगी।


इनमें होता है ज्यादा कोलेस्ट्रॉल
अंडे के अलावा जानवरों से मिलने वाले खाद्य पदार्थो में कोलेल्ट्रॉल का लेवल अधिक पाया जाता है। लाल मांस, प्रोसेस्ड मीट और उच्च फैट वाले डेयरी उत्पादों में भी कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत अधिक होती है



Click it and Unblock the Notifications
