Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
खाते पीते घटाना है वजन तो आज ही ट्राय करें ब्रो डाइट, जानें इससे जुड़ी खास बातें

इन दिनों सोशल मीडिया में ब्रो डाइट प्लान (Bro diet plan) खूब ट्रेंड कर रहा है। फिटनेस फ्रीक्स के बीच ये प्लान खूब पॉपुलर हो रहा है। इसके पीछे वजह है कि ये डाइट दूसरी प्लान की तरह स्ट्रिक्ट नहीं है बल्कि फलेक्सिबल हैं। हालांकि ब्रो डाइट 50 साल पुराना डाइट प्लान है, इस डाइट के तहत आप सभी प्रकार के आहार यानी अच्छे कार्ब्स, भरपूर प्रोटीन और वसा वाले सामान्य आहार खा सकते हैं।
कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि अगर कोई व्यक्ति 30 दिनों के लिए इस डाइट प्लान का पालन करता है, तो वह निश्चित रूप से अपने वजन घटा सकता है। आइए जानते है कि आखिर क्या है ब्रो डाइट।

क्या है ब्रो डाइट प्लान
इस डाइड प्लान में आपके आहार के मैक्रो काउंट पर नजर रखी जाती है। इसलिए इसमें सब कुछ खाने की अनुमति होती है। पर आपको यह ध्यान रखना है कि आप कब, कितना और क्या खा रहे हैं। आपके शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों को इस डाइट प्लान में शामिल किया जाता है। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट के साथ ही वसा भी इस डाइट प्लान का जरूरी हिस्सा है। बस आपको यह ध्यान रखना है कि आप जो आहार ग्रहण कर रहे हैं, वह कितनी मात्रा में है।

सिक्स मील प्लान से कम करें वजन
ब्रो डाइट प्लान में सिक्स मील यानी दिन में छह बार आप आहार ग्रहण कर सकते हैं। इसमें तीन बड़े मील यानी ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर हैं और शेष तीन स्नेक्स। इसमें आप हेल्दी और स्वच्छ फूड को शामिल करें। फिर इन्हें सख्ती से फॉलो करें। इसमें अनुशासित होना ज्यादा जरूरी है। इस तरह आप दिन भर खाते-पीते हुए वजन घटा सकते हैं। तो ब्रो डाइट प्लान फॉलो करने के बाद जब आप अपना बैली फैट घटा चुके हैं तो अपनी फोटो हैशटैग ब्रो डाइट के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना न भूलें।

जानें इससे होने वाले फायदों के बारे में
ब्रो डाइट, दूसरी डाइट की तुलना में बहुत आसान और सरल है, जो लोग वेट लॉस के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे, उनके लिए ये सबसे अच्छा विकल्प है। ब्रो डाइट के दो नियम हैं, नियंत्रण और खाने की योजना।

2.
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी यह डाइट प्लान बेमिसाल है। इसमें गुड कोलेस्ट्रॉल में बढ़ोतरी होती है और बेड कोलेस्ट्रॉल से मुक्ति मिलती है।

3.
ब्रो डाइट प्लान फॉलो करने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें आपके फूड के मैक्रो काउंट पर नजर रहती है। इस तरह आपको मालूम रहता है कि आप दिन भर में कितनी कैलोरी ग्रहण कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
