Latest Updates
-
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
कई बीमारियों को छू मंतर करता है मोठ दाल, जानें इसे खाने के फायदे
मोठ की दाल हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। नियमित रूप से इसे अपने डाइट में शामिल करने से कई खतरनाक बीमारियों को दूर किया जा सकता है। एक रिसर्च में बताया गया है कि स्प्राउट्स और कच्चे मोठ की दाल के सेवन से कैंसर, डायबिटीज और दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। इसलिए अपने आहार में मोठ की दाल को जरूर शामिल करें।

मोटापा करे कम
मोठ की दाल प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होती है। इसके साथ ही इसमें फाइबर की भी प्रचुरता होती है। इतना ही नहीं यह विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसके सेवन से आप मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं।

कब्ज से राहत
मोठ की दाल फाइबर से भरपूर होती है। अत: इसके सेवन से आप कब्ज की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही यह पाचन को स्वस्थ रखने में असरदार होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल
कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल करने में यह बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप ब्लड प्रेशर की परेशानि को कंट्रोल कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए मोठ की दाल काफी फायदेमंद हो सकती है।

इम्यूनिटी करे बूस्ट
मोठ की दाल में मौजूद तत्व इम्यून पावर को बूस्ट करता है। इसके साथ ही यह शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है।

मांसपेशियों को करे मजबूत
मांसपेशियों को मजबूत रखने में भी आप मोठ की का सेवन कर सकते हैं। मांसपेशियों के विकास में सहायक होने के साथ-साथ इसमें फैट की मात्रा भी काफी कम होती है, जो वजन को कम करने में असरदार होता है।



Click it and Unblock the Notifications
