Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सेब के सिरके से कम होता है वजन? जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
सेब का सिरका सेहत से जुड़े अपने फायदों के लिए खूब जाना जाता है। कई अध्ययनों में यह बात सामने आ चुकी है कि सेब का सिरका वजन कम करने में मुख्य भूमिका निभाता है। अगर आप भी वेटलॉस के लिए कोई कारगार उपाय ढूंढ रहें है तो आज से ही शुरू कर दें इसका इस्तेमाल करना। सेब का सिरका सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। जानें, कैसे यह सेब का सिरका वजन कम करने के लिए काम करता है।

क्या सेब का सिरका घटाता है वजन ?
सेब का सिरका कई तरह से उपयोग में ला सकते हैं। इसे सलाद में डाल सकते हैं। इसे किसी ड्रिंक में मिलाकर पी सकते हैं। कोई स्पेशल डिश बना रहे हैं, तो उसमें भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। सेब के सिरके को आप जिस भी तरह से यूज करें, वजन कम करने में मदद करेगा। यह वजन को नियंत्रित करने में सहायक होता है। सेब का सिरका सेब से तैयार होता है और सेब में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। दूसरे किसी सिरके की तुलना में सेब के सिरके में विटामिन की मात्रा अधिक होने के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स भी उच्च मात्रा में होते हैं। ये सभी शरीर को उच्च पोषण देते हैं।

ब्लड शुगर करे कंट्रोल
नियमित रूप से इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को भी कम किया जा सकता है। शरीर का मोटापा भी हाई ब्लड शुगर लेवल होने से बढ़ता है। एप्पल साइडर वेनेगर के सेवन से शरीर में मौजूद ब्लड शुगर लेवल कम होता है। इससे वजन भी कम होने लगता है।

शरीर की चर्बी करे कम
शरीर में चर्बी बढ़ने से मोटापा भी बढ़ने लगता है। ऐसे में आप सेब के सिरका का सेवन करें। यह शरीर के अतिरिक्त फैट को गलाकर कम करने का काम करता है एक अध्ययन के अनुसार, कुछ चूहों को इस एसिडिक एसिड युक्त सिरका मिला हुआ भोजन कराया गया। कुछ ही दिनों में चूहों के शरीर में मौजूद वसा कम होने लगी। इससे पता चलता है कि शरीर में मौजूद वसा को कम करने में सेब का सिरका कितना प्रभावी साबित हो सकता है।

भूख का अहसास ना होने दे
जब आप सेब के सिरके को भोजन में या किसी भी रूप में सेवन करते हैं, तो काफी दूर तक भूख नहीं लगती है। एक अध्ययन के अनुसार, एप्पल साइडर वेनेगर या सेब के सिरका में मौजूद एसिटिक एसिड भूख को शांत करता है। इसमें मौजूद घटक मस्तिष्क को पूर्णता का संकेत देते हैं, जिससे आप अधिक खाने से बचते हैं। यदि आप जरूरत से ज्यादा खाना खाएंगे, तो वजन बढ़ेगा ही। खासकर तब, जब आपकी सेडेंटरी लाइफस्टाइल हो। वजन कम करना है, तो सेब के सिरका का सेवन करें।

वजन घटाने के लिए यूं करें सेब के सिरके का इस्तेमाल
मोटापा कम करना है, तो अपनी डाइट में सेब का सिरका शामिल करना शुरू कर दें। इसका इस्तेमाल कैसे करने से आपको अधिक लाभ होगा, उसके लिए आप किसी डायटिशियन की राय ले सकते हैं। वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप नियमित रूप से प्रतिदिन 1 से 2 चम्मच सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं। अच्छे परिणाम पाने के लिए एक गिलास पानी में 1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और इसे पी जाएं। सबुह के समय यह वेट लॉस ड्रिंक पिएंगे, तो फायदे और जल्दी मिलेंगे।

यूं करें इसका इस्तेमाल
- कभी भी खाली सिरका न पीएं इसे हमेशा डेल्यूट करके ही इस्तेमाल करें। आप इसे ज्यादा पानी में कुछ चम्मच सिरका मिला कर ले सकते हैं।
आप इसे सलाद पर छिड़क कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सलाद पर ड्रेसिंग की तरह इस्तेमाल करने से यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा साबित होगा।
यह ज्यादा बेहतर होगा अगर आप अपने डोज को दो या तीन हिस्सों में बांट लें। इससे ज्यादा फायदा लेने के लिए आप सेब के सिरके को तीन टाइम के आहार से पहले ACV ले सकते हैं।
हालांकि सेब का सिरका कोई नुकसान नहीं पहुंचाता अगर उसे एक नियंत्रित मात्रा में लिया जाए। अधिक मात्रा में लिया गया ACV काफी एसिडिक होता है। यह गले में खराश पैदा कर सकता है। इसकी मात्रा तय करते समय सावधानी बरतें।



Click it and Unblock the Notifications
