Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Winter Foods: सर्दी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स

सर्दी के मौसम में सर्द हवाओं का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में हमें अपने हेल्थ का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। इम्यूनिटी पावर कम होने की वजह से सर्दी जुकाम जैसी बीमारी का सामना करना पड़ता है। लेकिन कुछ सावधानियां बरतने से आप समय रहते इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। सर्दी के मौसम में लोगों के रहन-सहन के साथ खान-पान में भी कई तरह के बदलाव आते हैं। मगर ठंडी चीजों का परहेज कर हम गर्म चीजें खाना और पीना पसंद करते हैं। क्या आपको पता है, सर्दी के मौसम में खाने की चीजें स्वाद के साथ आपके हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। ऐसे में आप उन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी पावर को बढ़ा सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन से खाद्य पदार्थ है, जिसे डाइट में शामिल करने से आप इस सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं।
सर्दी के मौसम में अपनी डाइट में ये फूड्स करें शामिल
1. सरसों दा साग और मक्के दी रोटी
सर्दी के मौसम में लोगों की पहली पसंद सरसों का साग और मक्के की रोटी होती है। गर्मी में लोग भले ही इस खाने को खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हों। लेकिन सर्दी आते ही उनके स्वाद और पसंद दोनों में बदलाव आ जाता है। सर्दी के मौसम में मक्के की रोटी और सरसों का साग आपके स्वाद के साथ हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ये आपके शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है। सरसों के साग और मक्के की रोटी में विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट के कई गुणों से भरपूर है। दिल से जुड़ी बीमारी से पीड़ित लोगों के हेल्थ के लिए भी ये काफी फायदेमंद होता है।
2. आंवला
आंवला में विटामिन सी के गुण मौजूद होते हैं। जो आपके इम्यूनिटी पावर को मजबूत करने में मदद करता है। सर्दी के मौसम में खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों से दूर रखने में भी आंवला काफी करगर साबित हुआ है। आप अपने खाने के साथ आंवले का अचार, आंवले की चटनी या फिर मुरब्बा बनाकर भी खा सकते हैं।
3. सब्जियां
सर्दी के मौसम में आपके फ्रीज और मार्केट में सब्जियों की भरमार आ जाती है। चुकंदर, गोभी, ब्रोकली, हरी सब्जियां, शलगम, गाजर, जैसी कई हेल्दी सब्जियां भी मार्केट में मिलती है। इन सब्जियों में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसे में आप अपनी डाइट में इन सब्जियों को जरूर शामिल करें।
4. ड्राईफ्रूट्स
ड्राईफ्रूट्स की तासीर गर्म होती है। सर्दी के मौसम में आप ड्राईफ्रूट्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। काजू, बादाम आदि ड्राईफ्रूट्स खाने से आपका दिल और दिमाग दोनों ही हेल्दी रहता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। ड्राईफ्रूट्स का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
