Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
क्या एयरफ्रायर में बना खाना सेहत के लिए हेल्दी होता है, जानें यहां सही जवाब

क्या आप एयर फ्रायर खरीदने का मन बना रही है, लेकिन ये तय नहीं कर पा रही कि, ये आपकी सेहत के लिए सही है या नहीं, तो आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिए यहां हम आपको एयर फ्रायर से जुड़ी प्रमुख जानकारियां देने के साथ इससे जुड़े फायदों के बारे में बताने वाले है। ताकि आपको अपनी चॉइस पर डाउट ना रहें।

क्या होता है एयर फ्रायर
एयर फ्रायर एक काउंटर टॉप कंवेक्शन ओवन है। जो खाने को पकाने के लिए गर्म हवा का उपयोग करता है, इस प्रक्रिया में तेल का इस्तेमाल ना के बराबर होता है। एयर फ्रायर में एक फ्रायर-स्टाइल की टोकरी होती है, जहां खाना रखा जाता है और जब आप इसे चालू करते हैं, तो भोजन के आसपास गर्म हवा निकलती है। इसमें एक हीटिंग मैकेनिज्म है, जो कम तेल में भी भोजन को कुरकुरा यानि क्रिस्पी बना देता है। तो अगर डीप फ्राई किए बिना आपको अपनी पसंदीदा चीजें क्रिस्पी फॉम में चाहिए तो उससे एयर फ्रायर से अच्छी चीज भला क्या होगी। वैसे आमतौर पर एयर फ्रायर का इस्तेमाल सब्जियों को भुनने के अलावा फ्रेंच फ्राइजी और चिकन जैसी चीजों को बनाने में किया जाता है। सबसे खास बात ये है कि कम तेल में पके होने के बाद भी इसमें बनने वाली डिश का टेस्ट कमाल का होता है।

एयर फ्रायर में खाना पकाने के लाभ
1. वेट लॉस में मददगार: चूंकि एयर फ्रायर में पकाया जाने वाले खाने में तेल का इस्तेमाल बहुत ज्यादा नहीं होता। ऐसे में इसमें फैट और कैलोरी काफी कम होती है, तो जो लोग वेट लॉस के बारे में सोच रहे है, उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।
2. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार: अगर आप हार्ट के पेशेंट है तो एयर फ्रायर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। क्यूंकि इसमें बहुत कम या बिना तेल के चीजों को पकाया जा सकता है, ऐसे में अपनी पसंद चीजों को खाकर भी लिपिड प्रोफाइल को मेंटेन रखना काफी सरल हो जाता है।
3. हार्मफुल कंपाउंड का बनना कम होना: डीप फ्राई करने से एक्रिलामाइड जैसे खतरनाक कंपाउंड का निर्माण होता है, जिससे कैंसर हो सकता है। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि डीप-फ्राइंग की तुलना में एयर-फ्रायर एक्रिलामाइड को 90% तक कम कर देता है। इसके अलावा एल्डिहाइड, हेट्रोसायक्लिक एमाइन और पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन भी डीप फ्राई के दौरान पैदा होते हैं, जबकि एयर फ्रायर इस तरह के कंपाउंड नहीं बनाता।
4. वैरायटी ऑफ फूड: अगर आप कुछ चीजें सिर्फ इसलिए नहीं बनाती क्यूंकि उनमें ज्यादा ऑयल लगता है तो एयर फ्रायर आपके लिए अच्छा विकल्प है। इसके अलावा डीप फ्राई की वजह से जो घर में धुंआ फैलता है, वो एयर फ्रायर में नहीं होता। क्यूंकि इसमें चीजें बास्केट के अंदर पकती है, ऐसे में डीप फ्राई की तुलना में यह आसपास के तापमान को भी बनाए रखने में मदद करता है।
तो इस तरह आप समझ ही गए होंगे कि एयर फ्रायर आपके कितने काम का है। बाजार में कई तरह के एयर फ्रायर उपलब्ध है, जिन्हें आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से खरीद सकते है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
