Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Egg Diet : एग डाइट फॉलो करने से पहले जान लें इसके फायदे व नुकसान
हेल्दी रहने के लिए आज के समय में लोग तरह-तरह की डाइट को फॉलो करते हैं। कभी वेट लॉस करने के लिए तो कभी किसी खास अन्य मकसद को पूरा करने में डाइट आपकी मदद कर सकती हैं। पिछले कुछ समय से लोगों का रूझान एग डाइट की तरफ बढ़ा है। प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होने के कारण अंडे के सेवन से कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि, एग डाइट को फॉलो करने के अपने कुछ फायदे व नुकसान हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको एग डाइट और उसके फायदे व नुकसान के बारे में बता रहे हैं-

एग डाइट क्या है?
एग डाइट वास्तव में एक वेट लॉस प्रोग्राम है। यह एक लो-कैलोरी, लो- कार्बोहाइड्रेट, हाई-प्रोटीन प्लान है जिसे मसल्स को खोए बिना जल्दी से वजन कम करने में आपकी मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एग डाइट के कई डिफरेंट वर्जन हैं, मसलन, ओनली एग डाइट, बॉयल एग डाइट। एग डाइट में तीनों मील लेना आवश्यक होता है, जबकि कोई स्नैक्स नहीं लिया जाता और पानी व शून्य-कैलोरी पेय का सेवन किया जाता है।

एग डाइट में क्या खाएं क्या नहीं
यूं तो एग डाइट को फॉलो करते हुए जरूरी नहीं है कि सिर्फ अंडे का ही सेवन किया जाएं। आप एग डाइट में कई अंडों के साथ-साथ लीन प्रोटीन, सब्जियां और कुछ फल खाने की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं, कुछ चीजों को इस तरह की खास डाइट में खाने की मनाही होती है-

खा सकते हैं ये चीजें
• लीन प्रोटीन
• चिकन
• फिश
• सूअर का लीन कट
• ब्रोकली, पालक, एस्परैगस, गोभी, मशरूम जैसी सब्जियां
• चकोतरा, जामुन, अन्य खट्टे फल जैसे फल

ना खाएं ये चीजें
• ग्रेपफ्रूट
• अनाज
• ब्रेड
• सेरल्स
• पास्ता
• आलू
• गाजर, कॉर्न
• प्रोसेस्ड फूड व अल्कोहल
• शुगरी फूड आइटम्स
• प्रोसेस्ड मीट्स
• जूसेस, मिल्क, चीज़ व दही
एग डाइट के फायदे
एग डाइट को फॉलो करने के कई फायदे हैं। खासतौर से, वजन कम करने के लिए बेहद ही प्रभावी माना गया है, क्योंकि यह प्रोटीन रिच लेकिन लो कैलोरी होते हैं।
• अंडे अत्यधिक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में विटामिन, खनिज और प्रोटीन होते हैं। इतना ही नहीं, इसमें कैलोरी भी कम होती है और इसलिए यह सेहत के लिए अच्छे माने गए हैं।
• एग डाइट एक बेहद ही प्रतिबंधात्मक डाइट है, जिसमें आप प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने की मनाही होती है। इसलिए, यह आपकी डाइट को अधिक पौष्टिक बनाता है। लेकिन यह एक ऐसी डाइट है, जो तुरंत आपका वजन कम नहीं करती है। इसलिए आपको थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता होती है।
एग डाइट के नुकसान
एग डाइट यकीनन वेट लॉस में प्रभावी मानी गई है, लेकिन इसके अपने कुछ नुकसान भी हैं, जिसके बारे में हर किसी को जानना चाहिए-
• एग डाइट हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को जन्म दे सकती है। इसलिए, अगर आपको पहले से ही कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी की समस्या है, तो ऐसे में एग डाइट को फॉलो करने से बचना चाहिए।
• एग डाइट में भले ही कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इसमें फाइबर कम होता है। जिसके कारण यह डाइट आपके पाचन तंत्र पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है और इससे आपको मल त्याग में बाधा होती है। जो लोग एग डाइट में केवल अंडे का सेवन करते हैं, उन्हें अक्सर कब्ज और अपच का अनुभव हो सकता है।
• एग डाइट में डेयरी प्रोडक्ट को शामिल नहीं किया जाता है और यही कारण है कि इस डाइट को फॉलो करने से पर्याप्त कैल्शियम नहीं मिल पाता है, जिससे कुछ लोगों को कैल्शियम की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
नोट-अगर आप एग डाइट को फॉलो करना चाहते हैं तो पहले एक बार डायटीशियन से सलाह अवश्य लें और उनकी देख-रेख में ही एग डाइट को फॉलो करें।



Click it and Unblock the Notifications
