Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रोजाना 10 हजार कदम चलने से वजन में होगी कमी, इतनी कैलोरी कर सकते है कम
पतला होने की चाह में लोग जिम, योगा, रनिंग जैसी टेक्निक सहारा लेते हैं। इंटरनेट पर पढ़कर उल-जूलूल तरीके अजमाते हैं, यहां तक की कई तरह के डाइट फॉलो करेंगे। लेकिन आप जानते हैं कि आप आसानी से सिर्फ पैदल चलकर वजन कम कर सकते हैं। रोजाना सिर्फ पैदल चलकर भी आप तेजी से वेट लॉस कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए वॉकिंग कितनी करनी है, यह सबसे जरूरी बात है। वेटलॉस के लिए पैदल चलना सबसे बेहतर तरीकों में एक है लेकिन इसके लिए आपको पूरा मन बनाना होगा। पैदल चलने से वजन घट सकता है और आपका फिटनेस लेवल भी बढ़ जाएगा। अगर आप पैदल चलते हैं तो आपका शरीर अचानक से किसी ज्यादा जोर और मेहनत को महसूस नहीं करता है और आपके फिटनेस का काम भी शुरू हो जता है।

कितना पैदल चलें
सबसे अहम सवाल यही होता है कि वजन कम करने के लिए कितना पैदल चलना चाहिए ? अगर आप सच में अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको पैदल चलने के कुछ नियम अपनाने होंगे। पैदल चलने का सबसे अहम नियम तो यह है कि इसमें निरंतरतता होनी चाहिए। पैदल चलने से वजन आपका तभी कम हो सकता है जब आप एक दिन में कम से कम 10 हजार कदम चलते हैं। दस हजार कदम आपको चलने के लिए लगभग 30 से 40 मिनट का समय लगता है।

10 हजार कदम चलने से बर्न होगी 400 कैलोरी
बता दें कि अधिकांश लोग एक हजार कदम चलने पर तकरीबन 30-40 कैलोरी बर्न करते हैं, जिसका अर्थ है कि वे 10 हजार कदम चलने से लगभग 300-400 कैलोरी को बर्न करेंगे। फिलहाल यह सिर्फ एक अनुमान है। यद्यपि आपके उठाए गए हर कदम में कैलोरी बर्न होती है, इसका सटीक अनुमान आपके वजन, ऊंचाई, फिटनेस स्तर, गति और उस क्षेत्र पर निर्भर करती है जिसमें आप चल रहे हैं।

10 हजार कदम चलने कम होगा वजन
दरअसल हम जब किसी भी क्रिया को करते हैं तो ऊर्जा के रूप में कैलोरी को बर्न कर रहे होते हैं। ऐसे में वह लोग जो जिम जाने में असमर्थ हैं और बिमारी के कारण अपना वजन कम करना चाहते हैं, वह 10 हजार कदम चलने की एक्सरसाइज को अपना सकते हैं। ऐसे करने से आप काफी कम समय में तेजी से अपने बढ़ रहे वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।

आसानी से पूरा होगा टास्क
अगर आप काफी ज्यादा वजन के हैं और बिमारी रहते हैं तो आप सड़क पर या ट्रेडमील पर 10 हजार कदम चलकर अपना वजन कम कर सकते हैं। इसके अलावा पैदल चलने के लिए टिप्स उन लोगों के लिए बहुत खास होते हैं जो लोग डेस्क जॉब या पूरा दिन बैठकर काम करते हैं। अगर आप सुबह पैदल नहीं चल पा रहे हैं तो आप अपने काम के दौरान भी बार-बार उठें और पैदल चलें। घर में लिफ्ट का उपयोग न करें।



Click it and Unblock the Notifications
