Latest Updates
-
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी
गर्मियों में इन कारणों से बढ़ जाती है फूड पॉइजनिंग की समस्या, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
Food Poisoning In Summer: गर्मियों में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, जिसमें से एक है फूड पॉइजनिंग। जैसे ही तापमान बढ़ता है, वैसे ही फूड पॉइजनिंग के केस तेजी से बढ़ने लगते हैं। इस बार गर्मी, तेज धूप और लू का असर मिलकर हालात को और गंभीर बना रहे हैं। अब कई लोग बिना बाहर का खाना खाए भी पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। दरअसल, ज्यादा गर्मी में खाना जल्दी खराब हो जाता है और हमें इसका पता भी नहीं चलता। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी और कमजोर होती इम्यूनिटी इस परेशानी को और बढ़ा देती है। यही कारण है कि डॉक्टर इस मौसम में खाने-पीने को लेकर खास सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। आइए, जानते हैं कि आखिर गर्मियों में फूड पॉइजनिंग इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही है और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है -

गर्मी में क्यों बढ़ जाती है फूड पॉइजनिंग? - Causes Of Food Poisoning In Summer
गर्मियों में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे ही खाने में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं। अगर पका हुआ खाना कुछ समय के लिए भी बाहर रखा रह जाए, तो वह धीरे-धीरे खराब होने लगता है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि कई बार खाना देखने या सूंघने में ठीक लगता है, लेकिन अंदर ही अंदर उसमें ऐसे बैक्टीरिया पनप चुके होते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं और फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं।
हीटवेव के कारण बढ़ जानते हैं फूड पॉइजनिंग के मामले?
जब तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और लू जैसी स्थिति बनती है, तो खाने के खराब होने की प्रक्रिया और तेज हो जाती है। खासकर दूध, दही, पका हुआ खाना और नॉन-वेज चीजें गर्मी में जल्दी खराब हो जाती हैं। इसी कारण ऐसे मौसम में फूड पॉइजनिंग के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं, क्योंकि बैक्टीरिया को बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल मिल जाता है।
कमजोर इम्यूनिटी भी है एक वजह
गर्मियों में ज्यादा पसीना आने से शरीर से पानी के साथ जरूरी मिनरल्स भी निकल जाते हैं। इससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में, अगर हल्का सा भी खराब या बासी खाना खा लिया जाए, तो शरीर तुरंत रिएक्ट करता है और पेट दर्द, उल्टी या दस्त जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
बाहर का खाना और खुला फूड ज्यादा हानिकारक
गर्मी में बाहर मिलने वाला खाना, खासकर जो खुला रखा होता है, जल्दी खराब हो जाता है। सड़क किनारे बिकने वाले फूड पर धूल, गर्म हवा और बैक्टीरिया का असर ज्यादा होता है। ऐसे खाने से पेट खराब होने और फूड पॉइजनिंग का खतरा काफी बढ़ जाता है।
छोटी लापरवाही पड़ सकती है भारी
कई बार हमारी छोटी-छोटी आदतें ही बड़ी परेशानी की वजह बन जाती हैं। जैसे बिना हाथ धोए खाना, सब्जियों को ठीक से साफ न करना या बासी खाना खा लेना। गर्मियों में ऐसी लापरवाही सीधे सेहत पर असर डालती है और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ा देती है।
फूड पॉइजनिंग के लक्षण - Symptoms Of Food Poisoning In Hindi
पेट में तेज दर्द के साथ ऐंठन
डायरिया
सिरदर्द
चक्कर आना
जी मचलाना और उल्टी होना
बुखार के साथ ठंड लगना
आंखों के आगे धुंधला छा जाना
बेहोशी
फूड पॉइजनिंग से बचाव के लिए टिप्स - Food Poisoning Prevention Tips
गर्मी के मौसम में ताजा और घर का बना खाना ही खाएं।
सही खानपान और साफ-सफाई का ध्यान रखें।
जितना हो सके बाहर का खाना कम खाएं।
भरपूर पानी पिएं, खाने को ढककर रखें और सही तरीके से फ्रिज में स्टोर करें।
ज्यादा देर का बना हुआ या बासी खाना खाने से बचें।
प्लास्टिक में रखे खाद्य पदार्थ को खाने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications