Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Health tips: पैरों से आती है गंदी बदबू तो सिर्फ पसीना नहीं इन गंभीर बीमारियों का है संकेत
क्या आपके पैरों से सड़े अंडे जैसी गंदी बदबू आती है? तो इसे आप मोजे की वजह से पैरों से निकलने वाली बदबू समझ कर हल्के में ना लें। क्योंकि सिर्फ गंदे मोजे के कारण ही नहीं और भी वजहों से आपके पैर गंदी स्मेल से भर जाते हैं। कई बार गंदे मोजे और पैरों का पसीना मिलकर एक नाक सिकोड़ लेने वाली बदबू पैदा करता है, लेकिन ये सिर्फ इसी कारण नहीं बल्कि शरीर में पनप रही कई बीमारों के होने का संकेत भी होता है। पैरों से आने वाली बदबू डायबिटीज, किडनी की बीमारी की वजह से भी निकलने लगती है। wales.nhs.uk की एक रिपोर्ट के अनुसार, पैरों से निकलने वाली इस बजबू को ब्रोमोडोसिस ( Bromodosis) कहा जाता है।

Health tips: पैरों से बदबू आने की सबसे बड़ी वजह से पसीना
पसीने के कारण ही चप्पल या जूतों और पैरों में पहने हुए मोजे मिलकर बदबू पैदा करते हैं, इसमें अहम रोल प्ले करता है बैक्टीरिया, जो इस सब में पनप जाता है। कई लोगों के पैरों में निकलने वाले पसीने में प्रोपियोनिक एसिड होता है, जिसकी वजह से ये पैर की दुर्गन्ध बन जाता है। लेकिन सरिफ यही वजह नहीं है कि पैरों में बदबू आए।
पैरो में ज्यादा पसीना आना हाइपरहाइड्रोसिस कहलाता है। जो एक बीमारी है। ये दो तरह की होती है। पहला प्राइमरी फोकल हाइपरहाइड्रोसिस और दूसरा फोकल हाइपरहाइड्रोसिस। इस बीमारी का ट्रीटमेंट मौजूद है।

Health tips: प्राइमरी फोकल हाइपरहाइड्रोसिस क्या है?
पैरों में काफी ज्यादा पसीने आने का कारण नहीं पता चल पाया है। फोकल हाइपरहाइड्रोसिस में अगर आप लगातार पैरों को धोते रहते हैं, साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हुए भी बदबू खतम नहीं होती तो इसके बाद आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर इसका ट्रीटमेंट बेहतर तरीके से कर देगा।

Health tips: सेकेंडरी फोकल हाइपरहाइड्रोसिस
सेकेंडरी फोकल हाइपरहाइड्रोसिस के कई कारण हो सकते हैं। इसके होने की कई वजहें हो सकती है। जो कई गंभीर बीमारियों का संकेत होता है। इसलिए अगर पैरों की बदबू नहीं जा रही है तो इसें हल्के में ना लेते हुए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि इस तरह से आपके शरीर में कई तरह की भयानक बीमारिया पैदा हो रही हैं,जिनका आपको अंदाजा नहीं है।जिनमें मुख्य रूप से
1. थायरॉयड- हाइपर और हाइपो थायरॉयड2. लो ब्लड शुगर
3. डायबिटीज
4. नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर
5. फंगल इन्फेक्शन
6. मेनोपॉज की शुरूआत
7. किडनी की बीमारी

Health tips: पैरों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए क्या करें
1.सबसे ज्यादा साफ सफाई पर ध्यान दें।
2.स्वस्थ भोजन करें।
3.हेल्दी लाइफ स्टाइल सेट करें।
4.पैरों की साफ सफाई पर अधिक ध्यान देने के जरूरत।
5.धुले हुए मोजे पहने।6.हमेशा पैरों को सूखा रखें।7.जूतों में बदबू हटाने के लिए शू स्प्रे या पाउडर छिड़कें।
8.समस्या गंभीर लगने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
Disclaimer:यहां केवल सामान्य जानकारी दी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
