Latest Updates
-
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा
ग्लूकोमा के मरीज के आंखों की रोशनी छीन सकते हैं ये योगासन, फिटनेस एक्सपर्ट से ले सलाह

योग हमारे हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन इसके कई नुकसान भी है। आपने आंखों से जुड़ी गंभीर समस्या ग्लूकोमा के बारे में सुना होगा। ये बीमारी लगातार लोगों को अंधेपन का शिकार बना रही है। लेकिन अभी तक लोगों को इस बीमारी से जुड़े लक्षणों का पता नहीं चल पाया है। ग्लूकोमा आमतौर पर आंख की ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचने पर होता है। ये नर्व कई कारणों से क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। लेकिन अगर आपको ग्लूकोमा की समस्या है, तो आपको कुछ योगासन करने से बचना चाहिए। क्योंकि ग्लूकोमा होने पर ये योगासन आपके आंखों की रोशनी भी छिन सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि ग्लूकोमा से पीड़ित मरीजों को कौन से योगासन करने से बचना चाहिए।
योग हमारे शरीर के लिए लाभकारी होता है, लेकिन कुछ लोगों को योग करने से परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आई एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो लोगों ग्लूकोमा की समस्या से पीड़िक होते हैं, उनको ये योगासन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इन योगासन से उनकी आंख पर दबाव पड़ता है, जिसके कारण ग्लूकोमा की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आपको या आपके किसी जानने वाले को ग्लूकोमा की समस्या है, तो आप भी ये योगासन करने से बचें।
ग्लूकोमा में न करें ये योगासन
1. अधोमुख श्वानासन
अधोमुख श्वानासन को अष्टांग योग का बहुत ही खास योगासन माना जाता है। ये आसन सूर्य नमस्कार के आसनों में से एक है। इसे करने से आपकी आंखों पर सीधा दबाव पड़ता है। जिससे आपकी आंखों को परेशानी भी हो सकती है।
2. पादहस्तासन
पादहस्तासन में आपको खड़े होकर आगे की ओर झुकना होता है, जिसके बाद आप अपने दोनों हाथों से पैर छूना पड़ता है। इस आसन को करने से दिल की बीमारी दूर होती है। लेकिन अगर आपको ग्लूकोमा की समस्या है, तो आपकी आंखों के लिए ये योगासन सही नहीं है।
3. शीर्षासन
शीर्षासन सिर के बल उलटा खड़े होकर करनी चाहिए। लेकिन ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी समस्या. कमर दर्द या आंखों से जुड़ी समस्या से पीड़ित लोगों को इस योगासन को करने से बचना चाहिए।
आई एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन योगासनों को करने से आंखों पर दबाव पड़ता है। जिसक कारण आंखों पर इंट्राऑकुलर प्रेशर बढ़ने से ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचता है। जिस वजह से आपकी आंखों में ग्लूकोमा और ज्यादा गंभीर हो जाता इस कारण से ग्लूकोमा और ज्यादा गंभीर हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी ग्लूकोमा की समस्या से जुझ रहे हैं, तो कोई भी योगासन करने से पहले अपने फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications