Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
खर्राटे में फायदेमंद है माउथ टेपिंग! क्या हैं इसके फायदे

दिनभर की थकान के बाद हर कोई सुकून की नींद लेना चाहता है। लेकिन आपके लाइफस्टाइल की कुछ आदतें आपकी नींद में खलल डाल सकती हैं। लेकिन ये आम बात नहीं है, आज कल ज्यादातर लोगों को नींद से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फिर चाहे वो नींद से जुड़ी स्लीप एपनिया, एंसोमनिया या खर्राटे की समस्या हो। भले ही लोग इसे ज्यादा सीरियस नहीं लेते हैं। लेकिन धीरे-धीरे ये समस्याएं और ज्यादा गंभीर बन जाती है। लंबे समय तक नींद की समस्या होने से आपके मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर असर पड़ता है। फिलहाल नींद में खर्राटे को लेकर माउथ टेपिंग ट्रीटमेंट को ट्राई कर रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि ये ट्रिक आपके खर्राटे और मुंह से बदबू आने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें क्या है ये माउथ टेपिंग और इसके फायदे।
क्या है माउथ टेपिंग
माउथ टेपिंग रात को सोने से पहले अपने मुंह पर टेप लगाकर सोना है। ऐसा माना जाता है कि मुंह पर टेप लगाकर सोने से लोग मुंह की जगह नाक से सांस लेने लगते हैं। ऐसे में वो मुंह से सांस लेने से जुड़े गलत प्रभावनों से बच जाते हैं। मुंह से सांस लेने से स्लिपिंग डिसऑर्डर का खतरा कम हो जाता है।
क्या कहती है स्टडी
एक स्टडी के मुताबिक 50 में से 36 लोगों ने माउथ टेपिंग को काफी फायदेमंद बताया है। लेकिन ये एक छोटा प्रयोग था, इसलिए इसके फायदे सभी लोगों के लिए होंगे या नहीं ये कह पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
माउथ टेपिंग खर्राटे बंद करने में फायदेमंद?
खर्राटे के इलाज में माउथ टेपिंग काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योकि मुंह पर टेप लगाने से आप नाक से सांस लेने लगते हैं। माइल्ड ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों के अध्ययन में पाया गया कि माउथ टेपिंग के कारण सभी लोगों को अपनी नाक से सांस लेनी पड़ती है। इन बदलावों के कारण खर्राटों में काफी कमी आने लगती है। साथ ही सांस लेने में कम तकलीफ होने लगी।
माउथ टेपिंग के फायदे
माउथ टेपिंग में लोग नाक से सांस लेते हैं, जिस कारण मेडिकल कंडीशन में भी इसकी भूमिका को गिना जाता है। भले ही माउथ टेपिंग प्रभावी रूप से इस बीमारी के इलाज में फायदेमंद है इस बात का को प्रमाण नहीं है, लेकिन इसके कुछ फायदे भी हैं, जैसे अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर के लक्षण, स्लीप डिसऑर्डर ब्रिदिंग के लिए फायदेमंद, कैविटी की समस्या में फायदेमंद, गम डिजीज में लाभकारी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
