Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
क्या आप मूत्र को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं?

दुनिया भर में यूरीन इनकंटीनेस के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, जो कि गंभीर संकेत हैं। ये बीमारी मुख्य रूप से मोटापे के कारण आती है, इसका आसान सा इलाज भी उपलब्ध है, लेकिन शर्म के कारण लोग डॉक्टर के पास नहीं जाते। खास बात यह है कि ये बीमारी महिलाओं में ज्यादा होती है। ये ऐसी बीमारी है, जिसमें मरीज खांसते, छींकते भी मूत्र का निस्तारण कर देते हैं। यानी मूत्र पर नियंत्रण खोने लगता है।
भारत की अग्रणी यूरोलॉजी तथा लेप्रोस्कोपी हॉस्पीटल चेन आरजी स्टोन यूरोलॉजी एंड लेप्रोस्कोपी हॉस्पीटल, राजौरी गार्डन के चीफ यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज वाधवा ने स्ट्रेस यूरीनरी इनकंटीनेस जो कि महिलाओं में आमतौर पर पाई जाने बीमारी है, के कारणों तथा उसके लिए उपलब्ध उपचारों पर प्रकाश डाला।
आरजी स्टोन यूरोलॉजी एंड लेप्रोस्कोपी हॉस्पीटल के चीफ यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज वाधवा ने स्पष्ट किया कि स्ट्रेस यूरीनरी इनकंटीनेस की समस्या महिलाओं में आमतौर पर देखी जाती है। प्रौढ़ावस्था में लगभग 30 से 40 फीसदी महिलाओं में यह समस्या महसूस की जाती है। यही नहीं यह असंयम उम्र के साथ-साथ बढ़ता जाता है। इस रोग में रोगी शारीरिक गतिविधि करते हुए या फिर खांसते या छींकते हुए मूत्र का रिसाव कर देता है।
उन्होंने बताया कि काफी बड़ी संख्या में महिलाएं डॉक्टर से इस समस्या पर बात करने से झिझकती हैं और ताउम्र इस समस्या को झेलती रहती हैं। कई बार उन्हें समाज से तिरस्कार और बहिष्कार जैसी यंत्रणा भी झेलनी पड़ती है क्योंकि सीढिय़ां चढ़ने, वजन उठाने इत्यादि रोजमर्रा के कामों के दौरान उनका मूत्र रिसने लगता है और उन्हें काफी शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। बहरहाल जीनवशैली में साधारण बदलावों, चंद दवाओं और यदि जरूरत पड़े तो एक साधारण सर्जरी से इस समस्या को महिलाओं में दूर किया जा सकता है।
स्ट्रेस यूरीनरी इनकंटीनेस की समस्या से ग्रसित एक 35 वर्षीय महिला आशा (बदला हुआ नाम) हमारे केंद्र में आई। उसे इस समस्या को झेलते हुए 4 से 5 वर्ष हो चुके थे। वह दो बच्चों की मां थी और दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से ही उसे यह समस्या झेलनी पड़ रही थी। उसे पेरिनियल एक्सरसाइज सिखाई गईं और उसे दवाएं दी गईं। उसे इस तरीेके से सिर्फ आंशिक राहत मिली लेकिन हल्का-फुल्का रिसाव फिर भी जारी रहा। इसके बाद एक ट्रांस ऑब्ट्यूरेटर वेजिनल टेप इंसर्शन की मदद ली गई जिसके सफल परिणाम सामने आए।
क्या हैं इसके कारण
इस रोग के कारणों पर विचार करते हुए उन्होंने कहा कि स्ट्रेस यूरीनरी इनकंटीनेस की समस्या की आमतौर पर वजह बच्चे का जन्म के दौरान गलत तरीके से हुई डिलीवरी होती है। इसके साथ ही मोटापा भी एक महत्वपूर्ण जोखिम बढ़ाने वाला कारण है इसीलिए वजन में कमी करने से इस समस्या को काफी हद तक काबू किया जा सकता है। कुछ पेल्विक एक्सरसाइज भी प्रारंभिक स्थिति में समस्या को कम कर सकती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मेनोपॉज के बाद हारमोन में परिवर्तन, कब्ज और धूम्रपान के कारण उत्पन्न पुरानी कफ की बीमारी भी इस समस्या मे इजाफा कर सकती है।
इस रोग के उपलब्ध उपचार विकल्पों के बारे में डॉ. वाधवा ने कहा कि कुछ महिलाओं में यदि यह समस्या ज्यादा गंभीर है या वे अन्य उपचार विधियों से बेहतर परिणाम हासिल नहीं कर पाई हैं तो इसके लिए एक साधारण सर्जरी भी विकल्प के तौर पर मौजूद है जिसमें केवल 24 घंटे के लिए अस्पताल में रहना होता है और यह सर्जरी केवल 2 टाकों से पूरी हो जाती है। इस सर्जरी में एक ट्रांस वेजिनल स्लिंग रखा जाता है जिसके लिए रोगी को केवल सर्जरी के दिन ही अस्पताल में रखा जाता है और अगले दिन डिस्चार्ज कर दिया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











