Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
घर पर बने फेस स्क्रब से करें ब्लैकहेड की छुट्टी

चेहरे से ब्लैकहेड हटाने के नुस्खें-
1. चेहरे पर कोई भी स्क्रब लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से पानी से धोएं जिससे त्वचा गीली और नरम हो जाए। इससे आपकी चेहरे की त्वचा ड्राय हो कर ढ़ीली नहीं पड़ेगी।
2. ब्लैकहेड से छुटकारा पाने का सबसे सरल उपाय है, सेंधा नमक और शहद। सेंधा नमक और शहद का पेस्ट बना कर उसे अच्छी प्रकार से अपनी नाक और आस पास के हिस्से पर लगाएं। 4-6 मिनट तक इस पेस्ट से स्क्रब करें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें, चेहरा ड्राय न हो इसलिए उसपर क्रीम लगा लें।
3. बेकिंग सोडा एक तरह के प्राकृतिक अवयवों में से एक है जो ब्लैकहेड और मृत पड़ चुकी कोशिकाओं को हटाने में कारगर है। इसको प्रयोग करने के लिए सबसे पहले पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोड़ा मिलाएं और उससे अपने चेहरे को 2-3 मिनट तक रगड़े। इसको 1 मिनट तक छोड़ने के बाद ठंडे पानी से धो लें। कभी भी बेकिंग सोड़ा को 1 मिनट से ज्यादा अपने चेहरे पर न छोड़े।
4. चेहरे पर ओटमील और सेंधा नमक को शहद में मिला कर लगाएं। अगर आपकी स्किन ड्राय है तो इस मिश्रण में ज़रा सा ऑलिव आइल मिला लें।
5. नींबू न केवल चेहरे को साफ करता है पर यह एक प्रकार का प्राकृतिक ब्लीच भी है। नींबू के कटे हुए टुकड़े पर थोड़ा सा सेंधा नमक छिड़क कर चेहरे की 3-4 मिनट तक स्क्रबिंग करें और जब स्क्रबिंग हो जाए तब 4-5 मिनट तक अपने चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को हल्के गरम पानी से धो लें।
6. ऑरेंज पील, जिसे आप सूखे हुए संतरे के छिलकों को मिक्सी में ग्राइंड कर के बना सकती हैं। पेस्ट बनाने के लिए ग्राइंड़ किए हुए छिलके के पाउडर में थोड़ा दूध मिलाइए और तैयार पेस्ट से चेहरे की स्क्रबिंग करिए। इस स्क्रब को चेहरे पर 5-10 मिनट तक चेहरे पर रहने दें उसके बाद हल्के गरम पानी से चेहरा साफ कर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
