Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
आपका रक्त परीक्षण बताएगा कब तक जीएंगे आप!
आईएएनएस, यदि आपको पता चल जाए कि आप कितने साल तक जिंदा रहेंगे तो सोंचिये कितना अच्छा लगेगा। ऐसा करने से हम अपनी पूरी उम्र की सारी त्यारियां पहले से ही कर लेगें। अगर आप सोंचते हैं कि ऐसा नहीं हो सकता तो आप गलत हैं क्योंकि एक रिसर्च के अनुसार ये बात सामने आ गई है कि अब आप अपने खुद के रक्त परीक्षण से अपने बचे हुए जीवनकाल का पता लगा सकते हैं।
अभी तक रक्त परीक्षण से विभिन्न रोगों और शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा के बारे में ही जान सकते थे, लेकिन अब एक सस्ते रक्त परीक्षण से जीवनकाल का पता भी लगाया जा सकेगा। हाल ही में हुए एक अध्ययन में बताया गया है कि एक सस्ते से रक्त परीक्षण से पता चल सकता है कि किस व्यक्ति को दिल की बीमारी बढ़ने का खतरा है, यहां तक कि इससे भावी जीवनकाल का भी पता चल सकता है।

उटा के मुरे स्थित इंटरमाउंटेन मेडिकल सेंटर हार्ट इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने हारवर्ड के ब्रिघम और बोस्टन के महिला अस्पताल के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर संपूर्ण रक्त गणना (सीबीसी) के रिस्क स्कोर का एक नया अध्ययन किया, जिसका प्रयोग सामान्य रक्त परीक्षण में होता है।
साइंस डेली के मुताबिक, इंटरमाउंटेन मेडिकल सेंटर हार्ट इंस्टीट्यूट में हृदय और आनुवांशिक रोग विज्ञान के निदेशक और मुख्य शोधकर्ता बेंजामिन हॉर्न ने बताया कि चिकित्सक सालों से सीबीसी लैब परीक्षण का प्रयोग
करते आ रहे हैं, लेकिन वे यह नहीं जान पाए कि इसके सभी घटक जीवन प्रत्याशा की जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने कहा, "सीबीसी को मानक विधि के तौर पर प्रयोग करके चिकित्सक , भविष्य में रोगी की मौत का कारण बनने वाली बीमारियों का आकलन करके उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करा सकते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "स्वस्थ लोगों के अलावा यह रिस्क स्कोर अधिक जोखिम वाले मरीजों की पहचान करने के साथ-साथ किस मरीज पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, इसकी पहचान करने में भी चिकित्सकों की मदद करेगा।
स्कोर से चिकित्सक उन मरीजों की भी पहचान कर सकेंगे जिन पर ज्यादा ध्यान देने और गहन परीक्षण की जरूरत नहीं है।"
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
