Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टॉन्सिलाइटिस के दर्द से राहत दिलाए ये आहार
सर्दी आते ही गले में टॉन्सिल की परेशानी शुरु हो जाती है। अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि कुछ भी ठंडा पीते ही उनके गले में दर्द शुरू हो जाता है। उसके बाद खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। ऐसा टॉन्सिलाइटिस की वजह से होता है। टॉन्सिलाइटिस होने पर टॉन्सिल्स (गलतुण्डिका) में यानी गले के दोनों ओर सूजन आ जाती है। शुरूआत में मुंह के अंदर गले के दोनों ओर दर्द महसूस होता है और वहां मवाद भी जम जाती है।
टॉन्सिलाइटिस दो तरह के इन्फेक्शन के कारण होता है। वायरल इंफेक्शन के कारण हुए टॉन्सिलाइटिस में खास इलाज की जरूरत नहीं होती। बैक्टीरियल इन्फेक्शन से हुए टॉन्सिलाइटिस को दवाई के सेवन से ठीक किया जा सकता है। आमतौर पर यह एक हफ्ते में ठीक हो जाता है। लेकिन इंफेक्शन ज्यादा हो तो इसे ठीक होने में अधिक समय लगता है। टॉन्सिल के दर्द को अगर कम करना हो तो कुछ ऐसे फूड और पेय खाने-पीने चाहिये जिससे इंफेक्शन मिट सके।
जैसे गरम पानी गले को बहुत राहत दिलाता है, इसी तरह से हम कुछ ऐसे हेल्दी फूड और ड्रिंक के नाम बताएंगे जिनका सेवन करने से आपके गले के दर्द को राहत मिलेगी। गले में दर्द हो तो ना खाएं यह चीजे़

गरम चावल
उबला हुआ चावल मुलायम होता है जिसको निकलने में आसानी होती है। मसालेदार चावल खाने की बजाए हमेशा प्लेन राइस खाइये। आप चाहें तो इसमें लौंग डाल कर खा सकते हैं।

प्लेन पास्ता
उबला हुआ पास्ता गले के दर्द को ठीक करने के लिये कारगर है। इसमें चीज़ ना मिलाएं वरना यह गले में चिपक जाएगा और गला और भी ज्यादा दर्द करेगा।

उबली पालक
उबली और भाप में पकाई गई सब्जियों का सेवन गले के इंफेक्शन को ठीक कर सकता है। आप पालक का सूप काली मिर्च पाउडर डाल कर पी सकते हैं।

उबला आलू
उबला आलू आसानी से गले के नीचे उतारा जा सकता है और इसे खाने से पेट भी भर जाता है।

अदरक
यह एक प्राकृतिक दवा के रूप में प्रयोग की जाती है। आप अदरक को शहद के साथ मिला कर चूस सकते हैं, इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी। इससे सूखा कफ भी आराम से बाहर निकलता है।

शहद
आप चाहे तो शहद को ऐसे भी खा सकते हैं या फिर उसे काली मिर्च पाउडर के साथ मिला कर चाट सकते हैं। इससे गले में खुजलाहट नहीं होगी और सूजन भी कम होगी।

शहद और नींबू
गरम पानी में नींबू और शहद मिला कर पीने से राहत मिलेगी।

एग भुर्जी
एक एक सॉफ्ट और सिंपल खाना है जिसे आराम से निगला जा सकता है।

इडली
प्लेन इडली हेल्दी भी होती है और साफ्ट भी। टॉन्सिल को ठीक करने के लिये आप बिना सांभर के गरम गरम इडली खा सकते हैं। सांभर में कई ऐसे मसाले मिले होते हैं जो गले के लिये नुकसानदायक हैं।

दही
दही खाइये मगर ठंडी दही बिल्कुल भी ना खाइये।

गरम पानी
गरम पानी गले में पैदा हुई सूजन को दबा देता है और बहुत राहत दिलाता है।



Click it and Unblock the Notifications
