Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
पाइल्स को सुधारने में मदद करे आयुर्वेदिक उपचार
बवासीर को पाइल्स के नाम से भी बुलाया जाता है। पाइल्स काफी आम रोग है जिसमें व्यक्ति के मलदृार के अंदर खून की नसें फूल जाती हैं। इसमें मल त्यागने में काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। वैसे तो पाइल्स की बीमारी अधेड़ उम्र के लोगों को होती है मगर फिर भी कुछ कहा नहीं जा सकता। आयुर्वेद के पास पाइल्स का काफी अच्छा इलाज है। बवासीर की परेशानी में खाए यह आहार
इस इलाज में घरेलू उपचार दृारा पाइल्स का इलाज किया जाता है। पाइल्स रोग पेट की समस्या के कारण होता है। आयुर्वेदिक इलाज के साथ-साथ रोगी को अपनी लाइफस्टाइल भी बदलने को बोला जाता है। आइये जानते हैं पाइल्स रोग को दूर करने के लिये आयुर्वेदिक उपचार कैसे मददगार साबित हो सकता है।

रेशेदार खाइये
अच्छी पाचन क्रिया के लिये जरुरी है कि आप फाइबर से भरा आहार लें। आपको रेशेयुक्त आहार साबुत अनाज, ताजे फल और साग-सब्जियों में मिल जाएंगे। जून पीने की जगह पर फल खाएं।

मठ्ठा, नींबू
मठ्ठे में नीबू और थोड़ा सेंधा नमक मिला कर पियें, आराम आएगा।

अदरक और शहद
अदरक, शहद, पुदीना और नींबू को पानी में निचोड़ कर पियें।

जीरा
आधा चम्मच जीरा पावडर को एक गिलास पानी में डाल कर पियें।

प्याज का रस
प्याज का रस और चीनी को मिला कर पानी में घोलें और पियें।

तुलसी
तुलसी की पत्ती को पानी में भिगो कर रखें और 30 मिनट के बाद उसका सेवन कर लें।

अंजीर
अंजीर को पानी में भिगो कर रखें और दिन में दो बार उसका सेवन करें।

बेकिंग सोडा
सूजन वाली जगह पर बेकिंग सोडा लगाएं।

तिल का तेल
तिल के तेल को हलका गरम कर के लगाएं। खूब सारा पानी पियें जिससे पेट की समस्या पैदा ना हो और पाइलस ठीक हो सके।

मसाले का सेवन बंद करें
खूब ज्यादा मसाले का सेवन ना करें। ज्यादा मसाले के सेवन से रोग और भी ज्यादा गंभीर हो सकता है।

गरम पानी का प्रयोग
एक बडे से टब में गरम पानी भर कर उसमें कुछ देर के लिये बैठें। इससे काफी आराम आएगा।

व्यायाम करें
जिन लोगों की लाइफस्टाइल एक्टिव होती है उन्हें पेट की समया काफी कम होती है। अगर आपको पाइल्स है तो अभी से ही व्यायाम करना शुरु कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
