Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
पेट दर्द के लिए घरेलू उपचार
पेट में दर्द होना हर उम्र के लोगों में होने वाली कॉमन समस्या है जो कई कारणों से होती है। कभी - कभी पेट दर्द बहुत ज्यादा होता है, कभी बहुत कम या कभी हल्का। पेट में दर्द कई कारणों से होता है जैसे - भोजन न पचना, फूड प्वाइजनिंग, फूड एलर्जी, अल्सर, कब्ज, हार्निया, पेट के कीड़े, एपेन्डिक्स आदि। अगर पेट में दर्द बहुत तेज होता हो, तो देर न करें और डा. से सम्पर्क करें। लेकिन अगर दर्द तेज न हो, तो आप कुछ प्रकार के घरेलू उपाय आजमा सकते है। यह घरेलू उपाय निम्म प्रकार है :
भोजन के बाद यदि पेट में दर्द हो तो...

पिपरमेंट
पेट दर्द में पिपरमेंट बहुत लाभकारी होता है। आप एक कप चाय को पुदीना की पत्तियां डालकर बनाएं और पिएं। इसे पीने से आराम मिलेगा। पुदीने की पत्तियों को उबालकर पीने से भी आराम मिलता है। इसे पीने से पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है। मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द में भी मिंट लाभ देता है।

एलोवेरा जूस
एलोवेरा जूस कई प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट के सभी जर्म मर जाते है और दर्द में राहत मिलती है। प्रतिदिन आधा कप एलोवेरा जूस पीने से आंत सम्बंधी बीमारियां भी दूर भाग जाती है। डायरिया, कब्ज, गैस, ऐंठन और उल्टी में भी एलोवेरा का जूस लाभ प्रदान करता है।

नींबू पानी
गुनगुने पानी में नींबू को निचोंड कर पीने से लाभ मिलता है। इसे पीने से पेट में होने वाला हल्का - हल्का दर्द दूर हो जाता है। खाना सही न पचने से होने वाला दर्द इस प्रकार आसानी से दूर हो जाता है। अगर आपके घर में नींबू नहीं है तो नींबू का जूस पी लें। इससे भी लाभ मिलेगा।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में एल्का - सेल्टजेर होता है जो हार्टबर्न और इडाईजेशन को कम करता है और पेट सम्बंधी समस्याओं को दूर भगाता है। गर्म पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पीने से तुरंत आराम मिलता है।

अदरक
अदरक में एंटी - इंफ्लामेट्टरी गुण होते है और इसमें कई अन्य ऐसे गुण भी होते है जो पेट की समस्या से निजात दिला सकते है। ताजी अदरक, सोंठ से ज्यादा अच्छी और लाभकारी होती है। अदरक को बारीक काटकर गर्म पानी में उबाल लें, और पिएं। इससे गैस, कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

गर्म पके हुए चावल
इस उपाय के बारे में कम ही लोगों को पता होता है। लेकिन अगर आप पेट दर्द में गर्म अच्छी तरह पके हुए चावलों को कॉटन के कपड़े में निथार कर पेट पर सेंक दें तो इससे तुरंत लाभ मिलेगा। आप चाहें तो चावलों में इलायची या दालचीनी आदि भी डालकर सेंक दे सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
