Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
पैरों की सूजन को कम करने के तरीके
पैरों में सूजन आना आम बात है लेकिन उसे बिल्कुल ही नकार देना कोई अच्छी बात नहीं है। पैरों में सूजन आने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, मोंच, लंबी दूरी तक सैर करना, ज्यादा देर तक खडे़ रहना, व्यायाम या फिर खेल-कूल आदि। कई बार अगर आप ज्यादा देर तक के लिये बाजार में शॉपिंग करने चली जाएं, तब भी पैर सूज जाते हैं। उस समय पैर इतने दर्द होते हैं कि रात को बड़ी देर तक नींद ही नहीं आती। पैरों की सूजन को कम करने के लिये कुछ घरेलू तरीके हैं जिसे आप आजमा सकती हैं। अगर पैरों की सूजन इन घरेलू उपचारों को आजमाने के बाद भी ना जाएं तो आपको डॉक्टर की मदद लेने में हिचकिचाहट नहीं करनी चाहिये।

पैरों की सूजन को कम करने के तरीके
1. गरम पानी और नमक - गरम पानी में नमक डाल कर उसमें अपने पैरों को डुबोएं। यह आप रात को सोने से पहले भी कर सकती हैं। पानी में अगर महकने वाला तेल डाल देगीं तो भी आपको बहुत आराम मिलेगा। जब पानी ठंडा हो जाए तब अपने पैरों को निकाल लें।
2. गरम तेल से मसाज- सोने से पहले पैरों की गरम तेल से अच्छे से मालिश करें। इससे पैरों में आई सूजन कम होगी और दर्द तथा तनाव कम हो जाएगा। आप मसाज करने के लिये किसी भी प्रकार का तेल इस्तमाल कर सकते हैं। पैरों की बदबू से निजात पाने के घरेलू तरीके
3. योगा- योगा में कुछ ऐसे आसन दिये हुए हैं जो कि खास पैरों को मजबूत और दर्द भगाने के लिये काम करते हैं। यहां तक कि सिंपल सा सूर्य नमस्कार करने से भी पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बढियां हो सकता है। योगा करने से शरीर में फिर से पूरी जान आ जाएगी। यह पैरों की सूजन को कम करने में लाभकारी है।
4. शरीर से गंदगी निकाले- अगर शरीर में गंदगी भरी पड़ी है तो भी उससे पैर सूज जाते हैं। इसलिये दर्द से दूर रहने के लिये अपने शरीर को डिटॉक्सीफाई करें। इसके लिये आपको दिनभर में खूब सारा पानी पीना होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications