Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
विश्व जल दिवस 2014: आयुर्वेद के हिसाब से भोजन करने के बाद क्या पियें ?
आयुर्वेद के हिसाब से आप जो कुछ भी पीते हैं, उसका असर हमारे शरीर की कार्य प्रणाली पर जरुर पड़ता है। आपको भोजन करने के बाद कौन सा तरल पदार्थ पीना चाहिये, इसके बारे में भी आयुर्वेद में काफी कुछ लिखा जा चुका है। भोजन करने के बाद जो पेय पिया जाता है उसे आयुर्वेद में अनुपमा कहते हैं।
यह पेय भोजन की पाचन क्रिया को स्वस्थ्य बनाते हैं और दवाओं में चिकित्सीय मूल्य में भी वृद्धि करते हैं। आइये जानते हैं कि पानी के अलावा भी आपको भोजन करने के बाद कौन-कौन से तरल पदार्थ पीने चाहिये! क्या है गरम पानी पीने का फायदा?
इसका यह मतलब है कि भोजन करने के बाद ऐसे कौन से तरल पदार्थ हैं, जो आपकी खाई हुई चीज़ों के साथ एकदम फिट बैठते हैं। ये पेय आपके शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे अगर आप इन्हें सोंच समझ कर पियेगें।

1. ठंडा पानी:
यह तब पीना चाहिये जब आप भोजन में जौ, दही, गेहूं, शहद या वाइन आदि खा या पी चुके हों।

2. गरम पानी:
जब खाने में बहुत सारा कार्बोहाइड्रेट, स्टार्च, क्रीम आदि मिला हो तो आपके लिये गरम पानी अच्छा माना जाता है।

3. मठ्ठा :
जब खाने में बहुत सारी सब्जियां और दाल हो तो मठ्ठा पीने से शरीर में गर्मी नहीं होगी।

4. बीयर:
जौ से बनी बीयर पीने से कम वजन वाला इंसान वजन बढ़ा सकता है।

5. शहद और पानी:
जिन लोगों को अपना वजन कम करना हो, वह खाने के बाद शहद और पानी जरुर पियें।

6. मीट से तैयार सूप:
यह उनके लिये है जिन लोगों का वजन किसी बीमारी की वजह से कम हो चुका है या फिर जिन लोगों का पाचन तंत्र ठीक नहीं रहता उन्हें मीट सूप पीना चाहिये।

7. दूध-
जो लोग दुबले हैं या फिर जो लोग बहुत ज्यादा पैदल चलते हैं, बहुत देर तक बोलते हैं या फिर घंटों गाना गाते हैं, उनके लिये यह पौषिटक है। जिन्हें किसी बीमारी से उबरना हो , उनके लिये दूध अच्छा है। यहां तक कि सेक्स करने के बाद भी दूध पीना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
