Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
स्वास्थ्य के लिये क्यूं हैं खतरनाक एल्यूमिनियम के बर्तन, जानें कारण
भारत के घरों में एल्यूमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल आम बात है, लेकिन एल्यूमिनियम के बर्तनों में खाना पकाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
जब इन बर्तनों में खाना पकाया जाता है तो यह एल्यूमिनियम को अवशोषित करता है और कुकिंग के दौरान यह एल्यूमिनियम खाने में मिल जाता है।
यह एल्यूमिनियम रक्त के साथ मिलकर शरीर के अंगों में पहुंचता है जिससे अनेक स्वास्थ्य समस्याएँ पैदा होती हैं। एल्यूमिनियम के बर्तनों का स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने का कारण है इनमें आयोन्स के तत्वों की मौजूदगी।
ये आयोन्स दिमाग के लिए नुकसानकारी हैं और लगातार इनकी मात्रा शरीर में जाने से अल्जाइमर रोग होता है। एल्यूमिनियम किडनी के रोगियों के लिए सही नहीं है खास तौर पर जो लोग डायलेसिस पर हैं उनके लिए। इसलिए बेहतर होगा यदि आप इन एल्यूमिनियम के बर्तनों में खाना ना पकाएं।
इससे अच्छा है कि आप स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करें जो स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं डालते हैं। आइये देखते हैं की एल्यूमिनियम के बर्तन किस तरह आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं...

अल्जाइमर का सबसे बड़ा कारण
एल्यूमिनयम के बर्तनों से नर्वस सिस्टम यानि तंत्रिका तंत्र पर गलत प्रभाव पड़ता है। यह अल्जाइमर का सबसे बड़ा कारण है। इस तरह की बीमारियों से बचने के लिए जितना हो सके इस तरह के बर्तनों का इस्तेमाल ना करें।

पागलपन
एल्यूमिनयम के बर्तन नुकसानकारी हैं क्यों कि ये दिमाग पर बुरा असर डालते हैं। लगातार इन बर्तनों के इस्तेमाल से दिमाग से संबन्धित बीमारियाँ हो सकती हैं और याददाश्त भी कमजोर पड़ती है।

याददाश्त कम होना
ऐसा कहा जाता है कि इन बर्तनों में मौजूद आयोन्स कूकिंग के दौरान खाने में मिल जाते हैं। ये छोटे आयोन्स के तत्व याददाश्त को कमजोर बनाते हैं।

याददाश्त कम होना
ऐसा कहा जाता है कि इन बर्तनों में मौजूद आयोन्स कूकिंग के दौरान खाने में मिल जाते हैं। ये छोटे आयोन्स के तत्व याददाश्त को कमजोर बनाते हैं।

उदासी और नीरसता
यदि आप नियमित रूप से एल्यूमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल करते आ रहे हैं तो आप थकान और उदासीपन महसूस करेंगे। यदि ऐसा है तो मेडिकल टेस्ट कराएं और यदि इसका कारण एल्यूमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल है तो तुरंत इनका इस्तेमाल बंद कर दें।

ऑस्टियोपोरोसिस
एल्यूमिनियम हड्डियों के विकास को कम कर देता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि युवा महिलाओं की हड्डियाँ सामान्य की तुलना में कमजोर होती हैं।

किडनी की खराबी
यदि आप ज्यादा समय तक एल्यूमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बड़ी आंत, किडनी और रक्त पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

कैंसर
हालांकि यह सिद्ध नहीं हुआ है कि एल्यूमिनियम से कैंसर होता है लेकिन यह माना जाता है कि यह बड़ी आंत के संतुलन को काफी हद तक प्रभावित करता है जिससे कैंसर की आशंका बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
