Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
च्विंगम चबाने से होते हैं ये सभी नुकसान...

बहुत से लोगों को च्विंगम चबाने की आदत होती है। यह कहा जा सकता है कि लोगों को च्विंगम चबाने की लत लग जाती है और फिर यह जल्दी से छूटती नहीं है।
बहुत बार आपके टीचर ने आपको क्लास रूम में च्विंगम चबाने के कारण डांटा होगा। केवल इसके साइड इफैक्ट के लिए नहीं बल्कि कक्षा में असभ्य व्यवहार करने के कारण।
READ: बालों से कैसे छुड़ाएं बबलगम?
फिर भी हम आपको कुछ कारण बता रहे हैं कि च्विंगम क्यों नहीं खाना चाहिए। आइए देखते हैं च्विंगम के कुछ नुकसान। च्विंगम चबाने के ये बुरे प्रभाव हैं।

जंक फूड खाने पर ज़ोर
एक रिसर्च से पता चला है कि खास तौर पर मिंट वाली च्विंगम चबाने से आप फल और सब्जियों जैसी स्वास्थ्यप्रद चीजों से दूर रहते हैं। सिर्फ ये ही नहीं, यह आपको जंक फूड खाने के लिए मजबूर भी करती है।

जोड़ों के दर्द का कारण बनती है
मुह की मांसपेशियों का ज्यादा इस्तेमाल भी नुकसानकारी है। लगातार च्विंगम चबाने से एक डिसऑर्डर होता है जिसे मेडिकल की भाषा में टेम्पोरोमंडीबुलर डिस ऑर्डर कहते हैं। इसमें जबड़े और खोपड़ी को जोड़ने वाली मांसपेशियों में तेज दर्द होता है।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या
च्विंगम चबाने से बहुत सी हवा पैदा होती है जिससे पेट में सूजन और दर्द हो सकता है। यह अपच और सीने में जलन का कारण भी बन सकता है। यह च्विंगम चबाने का एक दुष्परिणाम है।

सिरदर्द और एलर्जी
सिरदर्द और एलर्जी भी च्विंगम के हानिकारक प्रभाव हैं। ज्यादा च्विंगम चबाने से सिरदर्द और एलर्जी होती है। इसका यह कारण है कि च्विंगम में बहुत से प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफ़िशियल फ्लेवर्स और आर्टिफ़िशियल शुगर मौजूद होती है जो कि विषाक्तता, एलर्जी और सिर दर्द पैदा करती हैं।

इससे दांत भी खराब होते हैं
यह सच है कि कभी-कभार च्विंगम चबाना मसूड़ों और दातों के लिए ठीक है। फिर भी इसका ज्यादा इस्तेमाल आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है और इससे आपके दाँत गिर भी सकते हैं। इसका कारण है कि च्विंगम में माजूद शुगर कोट से दांतों में बैक्टीरिया के प्रवेश के लिए जिम्मेदार है।

डायरिया
च्विंगम चबाने से डायरिया भी होता है। मैन्थोल और सोर्बिटोल जैसे आर्टिफ़िशियल स्वीटनर्स आंतों में जलन पैदा करते हैं। इससे डायरिया होता है और शरीर का तरल निकलने के कारण डिहाईड्रेशन भी होता है।

इससे जहरीला पारा स्त्रावित होता है
कुछ लोगों के दांतों के बीच कुछ भरावट होती है जो कि पारे, सिल्वर और टिन की होती है। ज्यादा च्विंगम चबाने से यह पारा दांतों के बीच से निकलकर शरीर में चला जाता है। यह पारा मनुष्य के लिए जहर समान है।

यह विकास में बाधित होता है
एक अध्ययन से पता चला है कि जो बच्चे और टीन एजर्स ज्यादा च्विंगम चबाते हैं युवावस्था में उनके चेहरे का सही विकास नहीं होता है। उनका चेहरा सामान्य से बड़ा होता है क्यों कि ज्यादा च्विंगम से जबड़े और चेहरे की मांसपेशियाँ उत्तेजित होती हैं। यह भी च्विंगम चबाने का एक बड़ा साइड इफैक्ट है।



Click it and Unblock the Notifications
