Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
गर्मियों में क्यूं करना चाहिये विटामिन सी का सेवन
क्या आपने कभी सोंचा है कि गर्मियों में विटामिन सी का सेवन करना क्यूं जरुरी है? गर्मियों का मौसम काफी गरम होता है जिस वजह से गरम सूरज की ताप शरीर को कई प्रकार से प्रभावित करती है। इसलिये आपके शरीर को गर्मी से सुरक्षा चाहिये।
READ: त्वचा के लिए 12 विटामिन सी से समृद्ध फलों के फेस पैक
तेज सूरज की गर्मी आपके शरीर और त्वचा को बुरी तरह से झुलसा देती है, जिस वजह से उसे बचाना आवश्यक है। शरीर पर सनस्क्रीन लगाने और मुंह पर कपड़ा ढांकने के अलावा आपको अंदर से भी सुरक्षा देने की आवश्यकता है। इसलिये जरुरी है कि आप ढेर सारे विटामिन सी वाले आहार का सेवन करें।
READ: क्यों जरुरी है विटामिन सी?
विटामिन सी आपके शरीर को यूवी किरणों तथा तेज गर्मी से बचाएगा। आपको विटामिन सी हर तरह के सिट्रस फल में जैसे, नींबू, संतरा, अमरूद, मुसम्मी आदि में मिल जाएगा। आइये जानते हैं गर्मियों में विटामिन सी के सेवन से क्या-क्या लाभ होते हैं।

सन बर्न
कई लोगों को नहीं पता कि सन बर्न त्वचा को कितना नुकसान पहुंचा सकता है। इससे कैंसर का भी होने का खतरा रहता है। लेकिन विटामिन सी के अधिक सेवन से आप इस चीज़ को टाल सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट
विटामिन सी में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। फ्री रैडिकल्स से बचने के लिये आपके शरीर को एंटीऑक्सीडेंट की जरुरत पड़ती है। आप की त्वचा सूरज की तेज किरणों तथा प्रदूषण के खतरे से खुद को बचा सकती है। इसलिये यह जरुरी है कि आप विटामिन सी का सेवन गर्मियों में करें।

कोलेजन का उत्पादन
शरीर को विटामिन सी की आवश्यकता पड़ती है क्योंकि यह कोलेजन का उत्पादन करती है। कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन होता है जो त्वचा में लचीलापन लाता है और त्वचा को स्मूथनेस प्रदान करता है।

त्वचा
अगर आप अपनी त्वचा पर चमक और लचीलापन लाना चाहती हैं तो विटामिन सी का सेवन करें।

गरम मौसम
विटामिन सी ज्यादा गर्मी में हमारे शरीर को उसे के समान एडजस्ट कर देता है। जैसे जैसे तापमान बढ़ता जाता है, वैसे ही आपके शरीर को ढलने की आवश्यकता पड़ती है। आप का शरीर जितनी जल्दी तापमान के हिसाब से ढल जाए, उतना ही उसके लिये अच्छा होता है।

इलाज
विटामिन सी में रोगों का इलाज करने की शक्ती है। यह सन बर्न और गर्मियों के कई रोगों का इलाज करता है।



Click it and Unblock the Notifications
