Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानें, अनार के छिलके के 11 स्वास्थ्य लाभ
अनार खाने के जितने ज्यादा फायदे होते हैं, उतने ही इसके छिलके भी गुणकारी होते हैं। आप अनार तो खा लेते हैं मगर उसके छिलके को यूं ही फेंक देते हैं लेकिन अब ऐसा ना करें क्योंकि आज हम इसके ढेर सारे फायदे बताने जा रहे हैं।
अनार के छिलके को सुखा कर उसका पावडर बना लें और एक शीशी में भर कर रख लें। या फिर उसे पीस कर उसके रस का प्रयोग कीजिये। अनार के छिलके स्वास्थ्य के साथ सुंदरता भी निखारते हैं।
अनार का छिलका गले का टॉन्सिल, हृदय रोग, मुंहासे, झुर्रियों, मुंह की बदबू, बवासीर, खांसी और नकसीर जैसी बीमारियों से राहत दिलाने में लाभदायक है।

गले का दर्द और खराश
अगर गले में टॉन्सिल या दर्द है तो अनार के छिलके के पावडर को थोड़ से पानी में उबाल लें। फिर इस काढ़े को छान कर ठंडा कर के गरारा करें। ऐसा दिन में कई बार करें, आपको जरुर लाभ होगा।

हृदय रोग से बचाए
इसके छिलके में ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि हृदय की बीमारी से बचाता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है। 1 चम्मच अनार के छिलके का पावडर ले कर गरम पानी में लिमाएं और रोजाना पियें। इसके साथ अपने आहार में सुधार करें और रोजाना व्यायाम भी करें।

मुंहासों की समस्या
अनार के छिलकों को सुखाकर, भून लें और ठंडा होने पर पीसकर चेहरे पर लगाने से मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिलता है।

झुर्रियों से राहत
छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बनाकर इसमें गुलाब जल मिलाकर इसको फेसपैक की तरह चेहरे पर लगाने से त्वचा जवां बनती है और झुर्रियां दूर होती है।

अधिक मासिक स्राव आने पर
अनार के छिलके को सुखा कर उसके पावडर को पानी के साथ रोजाना पीने से मासिक धर्म में अधिक ब्लीडिंग नहीं होती।

मुंह की बदबू और मसूड़ों के लिये
एक गिलास पानी में सूखे छिलके का पावडर मिला लें। उसके बाद इस पानी से दिन में दो बार कुल्ला करे, इससे मुंह से बदबू नहीं आएगी। अगर मसूडे़ मजबूत बनाने हैं तो काली मिर्च पावडर के साथ अनार के छिलके का पावडर मिक्स करें और उसे दांतों तथा मसूड़ों की मालिश करें।

मजबूत हड्डियों के लिये
इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो हड्डियों को मजबूती देते हैं, खासतौर पर रजोनिवृत्त महिलाओं को। इसका सेवन करने के लिये एक गिलास गरम पानी में 2 चम्मच अनार के छिलके का पावडर मिला लें। इसको टेस्टी बनाने के लिये इसमें नींबू का रस और हल्का सा नमक भी मिला सकती हैं। इस काढ़े को रात में सोने से पहले पियें।

बवासीर
10 ग्राम अनार के छिलके का चूर्ण बनाकर इसमें 100 ग्राम दही मिलाकर खाने से बवासीर ठीक हो जाती है या अनार के छिलकों का चूर्ण 8 ग्राम, ताजे पानी के साथ प्रतिदिन सुबह-शाम प्रयोग करें।

खांसी
अनार के सूखे छिलके को पीस कर 5 ग्राम ले कर उसमें 0.10 ग्राम कपूर भी मिला लें। यह चूर्ण दिन में 2 बार पानी में मिलाकर पीने से भयंकर खांसी ठीक हो जाती है।

सनस्क्रीन का काम करे
अनार के छिलको को सनस्क्रीन के तौर पर भी लगाया जा सकता है। सूखे छिलके को किसी भी तेल के साथ मिक्स कर के चेहरे पर लगाने से यह सन टैनिंग से रोकता है।

स्वप्नदोष
अनार के छिलके का रस शहद के साथ रोजाना सुबह-शाम लेने से स्वप्नदोष दूर हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
