Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
बंद कानों को खोलने के 12 घरेलू उपाय

मौसम बदलने पर सर्दी-जुकाम, बुखार सभी को हो जाता है, ऐसे में कान बंद महसूस होते हैं। कई बार, लम्बी हवाई यात्रा करने पर भी कान बंद हो जाते हैं और कुछ समझ नहीं आता है।
अगर आपके कान बंद हो गए हों या उनमें बहुत वैक्स भर गया हो, तो उन्हें सही करने के कई तरीके होते हैं। दरअसल, कानों में होने वाली इस समस्या को हिंदी भाषा में कान बोदना कहा जाता है, जो कि कोई गंभीर बीमारी नहीं होती है लेकिन अगर किसी को ऐसा होता है तो उसे कुछ ही देर में भयानक परेशानी महसूस होती है। आइए जानते हैं इस समस्या को दूर करने के कुछ उपाय:

1. लहसून तेल -
यह सबसे अच्छा एंटीबायोटिक होता है। इसके तैयार करने के लिए, 3-4 लहसून की कलियाें के पीस लें और उन्हें एक चम्मच सरसों के तेल में डुबो दें, कुछ देर तक गर्म करें। बाद में छान दें और ठंडा होने के बाद उसे कान में डालें। इससे दर्द में आराम मिलेगा और कान खुल जाएंगे।

2. जैतून का तेल -
एक चम्मच जैतून का तेल लें और इसे गर्म कर लें। ठंडा होने दें और इसकी कुछ बूदें कान में डाल लें।

3. लैवेंडर तेल -
पानी में कुछ बूंदें लैवेंडर ऑयल की डाल लें और इसकी भाप को लें। ऐसा करने से काफी आराम मिलेगा।

4. हॉट वॉटर स्ट्रीम या गर्म पानी की भाप -
पानी को ढक्कन लगाकर अच्छे से गर्म करें और एक तौलिया ओढ़कर उससे भाप लें। ऐसा करने से आराम मिलेगा। अगर कान में वैक्स जमा होगा, तो वह भी पिघल जाएगा और बाद में आप उसे इयरबड से साफ कर सकते हैं।

5. गुनगुना पानी -
पानी को गुनगुना कर लें और उसकी दो बूंद कान में डालें। सीधे रहें और कुछ देर बाद कान को उल्टा करके उस पानी को निकाल दें। बाद में इयरबड से कान साफ कर लें।

6. जम्हाई लें -
अगर आपके कान में ठेठ भरने की वजह से दर्द होता है तो आप जम्हाई लें। ऐसा करने से कान में प्रेशर बनेगा और आपको आराम मिलेगा।

7. गर्म सूप -
बंद कान होने की स्थिति में गर्मा-गर्म सूप पिएं, इससे काफी आराम मिलेगा और मस्कस भी सॉफ्ट हो जाएगा, जिसे बड की मदद से निकाल सकते हैं।

8. हॉट स्पाइसी फूड -
अगर आप खाने में चिली और पिपर की मात्रा बढ़ा लेते हैं तो भी कान में कसकर खुजली होने लगती है और आपको रिलैक्स मिल सकता है। स्पाइसी फूड खाने की ट्रिक को अवश्य अपनाएं।

9. गुनगुने पानी से कुल्ला -
गुनगुने पानी से कुल्ला करें, उसमें हल्का सा नमक भी मिला लें। इसे घोलकर गार्गल करें। इससे राहत मिलेगी।

10. टी ट्री ऑयल -
गर्म पानी में टी ट्री ऑयल को मिला लें और इसकी भाप में कान को सामने कर दें। आपको आराम मिल जाएगा।

11. एप्पल सिडर विनेगर -
एप्पल सिडर विनेगर में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। आप इसे एल्कोहल के साथ मिलाकर, कान में दो से चार बूंद डाल लें। बाद में बड से कान को साफ करें। पूरी तरीके से आराम मिल जाएगा।
12. गर्म सेक -
कान में बंद होने से आपको झुंझलाहट होती है। ऐसे में कपड़े को प्रेस से गर्म करें और कान पर रखें। तुरंत आराम महसूस हो जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
